
अभिषेक शर्मा बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड! (Photo: PTI)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मुकाबला इंदौर में है, जहां अभिषेक शर्मा के सामने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इस मौके को भुनाकर अभिषेक शर्मा भारत के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ सकते हैं. अब सवाल है कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है क्या? उसके तार T20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन पूरे करने से जुड़े हैं. T20 इंटरनेशनल में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने 1100 से कम गेंदों के अंदर ऐसा नहीं किया है. लेकिन, अभिषेक शर्मा के पास 1100 से कम गेंदों के अंदर 2000 T20I रन पूरे करने के लिए बहुत टाइम है.
सूर्यकुमार यादव के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
फिलहाल, सबसे कम गेंदों पर 2000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. उन्होंने 1164 गेंदों पर ये कामयाबी हासिल की है. सूर्यकुमार यादव के बाद लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 1287 गेंदों पर ऐसा किया था. लेकिन, अभिषेक शर्मा के पास इसी कारनामें को 1100 से कम गेंदों में करने का भरपूर चांस है.
अभिषेक के पास 1100 से कम गेंदों में ऐसा करने का मौका
बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने फिलहाल 64 T20I मैचों की 63 पारियों में 1967 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1009 गेंदों का सामना किया है. मतलब अभिषेक अपने 2000 T20I रन से 33 रन दूर हैं और वो 33 रन 1100 से कम गेंदों के अंदर पूरा करने के लिए उनके पास पूरी 90 गेंदें हैं.
सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लए 154 गेंदें बची
अभिषेक शर्मा के पास 2000 T20I रन 1100 से कम गेंदों में पूरा करने के लिए 90 गेंदें बची हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 154 गेंदें हैं. मतलब, भारतीय ओपनर के दोनों हाथ में लड्डू है. बड़ी बात ये भी है कि उनके पास सूर्यकुमार यादव के सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मौका भी खूब है. अगर उन्होंने इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20I के दौरान ऐसा किया तो बहुत बढ़िया. लेकिन, अगर इंदौर में चूक भी गए तो भी 5 T20 मैचों की सीरीज के अगले दो मैचों में उनके पास मौका रहेगा.

साकेत शर्मा
'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.
Read More