IND VS SLXI: बारिश के कारण रुका रुका एक्शन, जानिए दोबारा कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका वॉर्म-अप मैच

Published on 8 अग॰ 2026

IND VS SLXI: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिस ने खलल डाला है और मैच को बारिश के चलते रोक दिया गया है. आइए जानते हैं मौसम कैसा रहने वाला है...

IND VS SLXI: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिस ने खलल डाला है और मैच को बारिश के चलते रोक दिया गया है. आइए जानते हैं मौसम कैसा रहने वाला है...

author-image

New Update

IND VS SLXI india vs sri lanka xi practice match stop due to rain

भारत बनाम श्रीलंका इलेवन Photograph: (Image Source: X/BCCI)

IND VS SLXI: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन के खेल में बारिश ने खलल डाली है, जिसके चलते खेल को रोक दिया गया है. बीसीसीआई ने इसके लिए आधिकारिक पोस्ट साझा किया है. बता दें, बारिश होने से पहले टीम इंडिया का स्कोर 67/1 था, जिसमें केएल राहुल 23 और देवदत्त पडिक्कल 44 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर मौजूद थे.

बारिश के कारण रुका वॉर्म-अप मैच

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी. मगर, फिर बारिश होने लगी, जिसके चलते मैच को रोक दिया गया. जब बारिश हुई, उससे पहले भारत ने 67 रन बनाए थे और एक विकेट गंवाया था. केएल राहुल 23 रन पर, तो देवदत्त पडिक्कल 44 रन पर नाबाद हैं. भारत ने एक विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया, जो बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. 

— BCCI (@BCCI) August 8, 2026

बीसीसीआई ने खराब मौसम को लेकर अपडेट दिया है और इसकी जानकारी नहीं दी है कि मैच दोबारा कब शुरू होगा. हालांकि, इसके बाद बोर्ड ने एक और पोस्ट किया, जिसमें बताया कि SLC XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन जल्दी लंच लिया गया.

363/8 रन पर सिमटी श्रीलंका इलेवन की पहली पारी

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से पहली पारी में सबसे बड़ी पारी रविंदु रासांथा ने 71 रनों की पारी खेली. निशान मादुशका 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे. प्रसिंदु सूरियाबांद्रा 35, पवन रथनयके 39, अहान विक्रमसिंघे 31, सोनल दिनुशा 52, अंजला बांद्रा 13, रमेश मेंडिस 32 रन पर ही आउट हुई.

कोलंबो में पहली पारी में भारत की ओर से 7 गेंदबाज एक्शन में दिखे. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए. तो वहीं, गुरनूर बरार ने एक विकेट झटका. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर फेंके, जिसमें 44 रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर किए, जिसमें 32 रन लुटाए. सारांश जैन ने 11 ओवर फेंका, जिसमें 54 रन लुटाए और बिना विकेट रहे.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें