IND vs SLC XI: जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से जब बाहर हुए तो उनकी जगह जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला. अभ्यास मैच की पहली पारी में जब आकिब को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, तो सभी हैरान थे. हालांकि दूसरी पारी में टीम मैनेजमेंट ने आकिब को गेंदबाजी का मौका दिया. अब सभी फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी में आकिब ने कैसा प्रदर्शन किया. उनकी गेंदबाजी को लेकर अब चर्चा भी हो रही है.
आकिब नबी ने अभ्यास मैच में की कैसी गेंदबाजी?
श्रीलंका क्रिकेट 11 की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और पारी घोषित की. इस दौरान रवींद्र जडेजा और गूरनूर बरार को 2-2 विकेट मिला. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला. इस दौरान आकिब नबी ने 5 ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने 5.40 की इकॉनमी रेट से 27 रन लुटाए. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इस प्रदर्शन पर नजर डाले, तो उनका अब पहले टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया श्रीलंका में सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. जिसमें मोहम्मद सिराज की जगह पक्की नजर आ रही है. वहीं अभ्यास मैच के बाद अब गूरनूर बरार इस रेस में आगे निकल गए हैं. ऐसे में आकिब नबी को पहले टेस्ट मैच में बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.
---विज्ञापन---
THE DOMESTIC NUMBERS – 150+ wickets for Auqib Nabi in FCs.
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 9, 2026
Auqib Nabi has picked most of his wickets in last 2 seasons of Ranji Trophy. 🇮🇳 pic.twitter.com/3JYMQ8o9XD
ये भी पढ़ें: IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में फ्लॉप हुए ये 3 भारतीय गेंदबाज, विकेट के लिए तरसे, जमकर लुटाए रन
घरेलू क्रिकेट में आकिब का शानदार है रिकॉर्ड
उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अब तक 44 फर्स्ट क्लास मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 18.64 की औसत से 162 विकेट अपने नाम किया है. वहीं उनका स्ट्राइक रेट 38.56 का रहा है. जबकि इस दौरान उन्होंने 16 बार 5 विकेट हॉल लिया है. आकिब इसके अलावा मौका पड़ने वाले बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. जिसके कारण ही उनको लेकर टीम मैनेजमेंट भी उत्साहित है. हालांकि फिलहाल उनका श्रीलंका दौरे पर डेब्यू कर पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs SLCXI: अभ्यास मैच में नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें