IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

Published on 1 अग॰ 2026

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इससे पहले भारत को वार्म-अप मैच खेलना है, लेकिन अब इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया है.

Written By : शिवम |  Updated at : 01 Aug 2026 04:58 PM (IST)

Preferred Sources

indian cricket team practice match schedule changed ahead ind vs sl test IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

Head Coach Gautam Gambhir, Captain Shubman Gill

Source : @BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम की एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज श्रीलंका के साथ है, जो 15 अगस्त से शुरू होगी. पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा, जिससे पहले शुभमन गिल एंड टीम को एक वार्म-अप मैच भी खेलना है. लेकिन अब खबर आई है कि अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव हुआ है. बता दें कि श्रीलंका दौरे पर भारत को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

गॉल टेस्ट से पहले भारत और श्रीलंका XI के बीच एक वार्म-अप मैच होगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 4 दिन के होने वाले इस मैच को छोटा कर दिया गया है, अब ये 3 दिन का होगा. अभ्यास मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच होगा. BCCI ने भी स्क्वॉड ऐलान के समय बताया था कि 7 अगस्त से कोलंबो में 4 दिवसीय अभ्यास मैच होगा.

BCCI और संबंधित लोगों को शेड्यूल में बदलाव के बारे में बता दिया गया है. इंडिया बनाम श्रीलंका XI के बीच अभ्यास मैच कोलंबो में स्थिति NCC ग्राउंड पर खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार शेड्यूल में बदलाव के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की. अभ्यास मैच का भी लाइव प्रसारण होगा.

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?


IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

4 जून को श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम 4 जून को कोलंबो के लिए रवाना होगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. दोनों मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.

Read More

Published at : 01 Aug 2026 04:58 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola