IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस बार दोनों टीमों की भिड़ंत महिला एशिया कप 2026 में होगी.
IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस बार दोनों टीमों की भिड़ंत महिला एशिया कप 2026 में होगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/06/ind-w-vs-pak-w-2026-08-06-21-21-44.jpg)
IND W vs PAK W
IND W vs PAK W Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मुकाबला खेला जाएगा. इस बार महिला एशिया कप में दोनों टीमें भिड़ेंगी. महिला एशिया कप 2026 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जबकि फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलने उतरेगी. इसके बाद भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. हाल ही में महिला टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था.
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल आया सामने
महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच का आयोजन 13 सितंबर को होगा. इस बार महिला एशिया कप की मेजबानी UAE करेगा. यह महिला एशिया कप का छठा एडिशन है और यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.
THE WOMEN'S ASIA CUP 2026 FIXTURE'S ARE OUT.
- India v Pakistan clash will be on 5 September.
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 6, 2026
- India will start their campaign v Thailand on 30 August.
- Semifinals and Finals will be played on 11 and 13 September. pic.twitter.com/4C3QbSqG0i
महिला एशिया कप 2026 में हिस्सा लेंगी कुल 8 टीमें
इस बार महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं. अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है. वहीं श्रीलंका की टीम ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.
महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल
महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान का आगाज टीम इंडिया थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमों के बीच 30 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम अपना दूसरा मैच खेलने हांगकांग के खिलाफ उतरेगी. यह मुकाबला 3 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग को रखा गया है.
🚨 SAVE THE DATE 🚨
🏏 India vs Pakistan
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 6, 2026
🏆 Women's Asia Cup 2026
📅 5 September, 8:00 PM IST
🏟️Dubai International Stadium
🍿 You know where you'll be! pic.twitter.com/6aHHqSdJhH
महिला एशिया कप 2026 के लिए जल्द होगी टीम इंडिया का ऐलान
महिला एशिया कप 2026 के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी. बता दें कि 17 सितंबर से 24 सितंबर तक जापान में एशियन गेम्स का भी आयोजन होना है. यानी एशिया कप खत्म होने के तुरंत बाद एशियन गेम्स शुरू होगा. इसके यानी आने वाले कुछ महीने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. आपको बता दें कि, दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले इस सीरीज पर पहले सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले जाने थे. अब ये तीन टी20 मुकाबले भी सीरीज में जोड़े गए हैं. सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके.
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी..., अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें