IND vs ENG: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और डिसाइडर मैच में भारत को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया है. बेन डकेट ने शानदार शतक लगाया. वहीं जेकब बेथेल, जो रूट और जोस बटलर ने शानदार पारी खेली.
IND vs ENG: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और डिसाइडर मैच में भारत को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया है. बेन डकेट ने शानदार शतक लगाया. वहीं जेकब बेथेल, जो रूट और जोस बटलर ने शानदार पारी खेली.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/19/ind-vs-eng-3rd-odi-2026-07-19-18-59-01.jpg)
IND vs ENG 3rd ODI Photograph: (ANI)
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी डिसाइडर वनडे मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. यानी टीम इंडिया को सीरीज में हार से बचना है तो 388 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार 141 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं जेकब बेथेल ने 91 रन बनाए. जबकि जो रूट ने लगातार तीसरा वनडे फिफ्टी लगाया और नाबाद 74 रन बनाए. इसके अलावा जोस बटलर ने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए. जबकि प्रिंद यादव को एक सफलता मिली.
डकेट और बेथेल के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी, शतक से चूके बेथेल
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज जैकल बेथेल और बेन डकेट ने की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने 192 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. उन्होने जेकब बेथेल को पवेलियन भेजा. बेथेल शतक से चूक गए. उन्होंने 93 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
First wicket for India! 🔥#PrasidhKrishna provides the much needed breakthrough. #ENGvIND 3rd ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/JM9BHeq6EX
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
बेन डकेट ने खेली 141 रनों की शानदार पारी
इसके बाद बेन डकेट और जो रूट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, लेकिन फिर 44वें ओवर में 293 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को प्रिंस यादव ने दूसरा झटका दिया. प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर बेन डकेट को पवेलियन भेजा. डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौका और 1 छक्का निकला, फिर इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूक 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
जो रूट और जोस बटलर की तूफानी पारी
इसके बाद जो रूट और जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 400 के करीब ले गए. जो रूट ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 9 चौका शामिल रहा. वहीं जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों पर नाबाद 41 रन जड़ दिए. इस दौरान बटलर के बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला.
— England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026
Will India pull off a record chase and seal the series? 👀🇮🇳#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on… pic.twitter.com/5jyAVhUxng
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 19, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
यह भी पढ़ें: लॉड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय जोड़ी