IND vs ENG: जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का विशाल लक्ष्य

Published on 11 जुल॰ 2026

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है. इंग्लैंड ने सिर्फ 3 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया है. ओपनर जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. बटलर ने शतक लगाया. जबकि हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए.

इंग्लैंड ने फिल साल्ट के रूप में लगा था जल्दी झटका

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी की शुरुआत फिलिप सॉल्ट और जोस बटलर ने की. दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने फिल साल्ट के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका दिया. फिल साल्ट 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों की जो पिटाई हुई है, उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे. 

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच हुई 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी

जोस बटलर ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने बेखौफ होकर बल्लेबाजी की. ऐसा लग रहा था कि वो भारतीय गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. हर ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने छक्के-चौके लगाए और दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की. यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.  

— ICC (@ICC) July 11, 2026

भारत के खिलाफ जोस बटलर ने खेली टी20I की सबसे बड़ी पारी

जोस बटलर ने सिर्फ 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बटलर ने इस मैच में 64 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. बटलर को शिवम दुबे ने चलता किया, वहीं जैकब बेथेल इसी ओवर में बिना खाता खोले शिवम दुबे का शिकार बने.

257 posted by England🔥

A mountain to climb! 🏔️
Will Team India take the fearless route in this chase?#ENGvIND 5th T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/ZxHDSRWmL0

— Star Sports (@StarSportsIndia) July 11, 2026

हैरी ब्रूक ने खेली 95 रनों की नाबाद पारी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक आखिरी तक टिके रहे और टीम के स्कोर को 257 तक पहुंचाया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है. ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 8 छक्का निकला.  

39(15) in 2nd T20I.
16(12) in 3rd T20I.
79*(35) in 4th T20I.
95*(45) in 5th T20I.

CAPTAIN HARRY BROOK IS BOSSING INDIA 🔥🎯 pic.twitter.com/fydwovUCNI

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 11, 2026

भारतीय गेंदबाज बूरी तरह से हुए फ्लॉप

इस मैच में अक्षर पटेल 63 रन और प्रिंस यादव 60 रन लुटाए. इतना ही नहीं दोनों विकेट लेने में भी कामयाब नहीं हुए. सूर्यांश शेडगे बिना विकेट लिए 3 ओवर में 39 रन दे दिए. अर्शदीप सिंह भी 33 रन खर्च किए. प्रसिद्ध कृष्णा 38 रन देकर एक विकेट लिए. जबकि शिवम दुबे आखिरी में एक ओवर में ही 22 रन लुटा दिए और 2 विकेट लिए.

ऐसी है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

यह भी पढ़ें:  Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण