IND vs ENG 1st ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. तो आप इस मैच के लाइव स्कोर पर और पल-पल की अपडेट के लिए हमारे यानी न्यूज नेशनल के लाइव पेज के साथ बने रहिए..
IND vs ENG 1st ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. तो आप इस मैच के लाइव स्कोर पर और पल-पल की अपडेट के लिए हमारे यानी न्यूज नेशनल के लाइव पेज के साथ बने रहिए..
![]()
Ashik Kumar
14 Jul 2026
14:13 IST
एडिट
14 Jul 2026
18:07 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/14/ind-vs-eng-1st-odi-2026-07-14-13-50-00.jpeg)
IND vs ENG 1st ODI Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक मुकाबले को जीतने के लिए पूरी जान लगा देंगे. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बैटिंग चुनी. अब तक इंग्लैंड 33 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बना चुका है. वहीं आज के मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने का दारोमदार कप्तान शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगा. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह से गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धूल चटाने की उम्मीद होगा. तो इस मैच के लाइव स्कोर और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ बने रहिए..
Jul 14, 2026 18:07 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड ने 33 ओवर में बनाए 162 रन
इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उभरते हुए जो रूट और लियाम डॉसन की बदौलत 33 ओवर में 6 विकेट के नुकासान पर 162 रन बना लिए हैं. इस समय जो रूट और लियाम डॉसन 35-35 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
Jul 14, 2026 17:47 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 134/6
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 28 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं. टीम के लिए जो रूट नाबाद 22 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं लियाम डॉसन 16 रनों परे खेल रहे हैं.
Jul 14, 2026 17:22 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड को लगा 6वां झटका
इंग्लैंड को छठवां झटका शिवम दुबे ने दिया है. उन्होंने इंग्लैंड की पारी के 22वें ओवर की चौथी बॉल पर विल जैक्स (20) को पवेलियन भेज दिया है. राहुल ने विकेट के पीछे उनका कैच लिया. टीम का स्कोर 22.4 ओवर में 107 पर 6 विकेट हो चुका है.
Jul 14, 2026 16:59 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड को लगा पांचवा झटका
इंग्लैंड को प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 2 झटके दिए हैं. कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर की चौथी बॉल पर सैन करन (0) को पवेलियन भेज दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एक ही ओवर में जोस बटलर (5) और सैम करन को पवेलियन भेज दिया है. 17 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 80/5 हो चुका है.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Jul 14, 2026 16:56 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
इंग्लैंड को चौथा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया है. उन्होंने जोस बटलर 5 को गुरनुर बराड़ के हाथों कैच आउट कराया. इस समय टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 4 विकेट पर 80 रन है.
Jul 14, 2026 16:37 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने कप्तान हैरी ब्रुक के रूप में दिलाई. ब्रुक 1 रन बनाकर आउट हुए. इस समय इंग्लैंड का स्कोर 13.1 ओवर में 64/3 है.
Jul 14, 2026 16:34 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड को एक ही ओवर में लगे 2 झटके
गुरनुर बराड़ ने इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में उन्हें 2 झटके दिए. उन्होंने पहले दूसरी बॉल पर जेकब बेथेल को आउट किया और चौथी बॉल पर बैन डकेट को पवेलियन भेज दिया. बेथेल ने 31 बॉल पर 1 चौके के साथ 13 रन बनाए. वहीं डकेट ने 45 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 43 रनों की पारी खेली.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Jul 14, 2026 16:17 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 51 रन
इंग्लैंड ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 51 रन बना लिए हैं. क्रीज पर जैकेब बेथेल (6) और बैन डकेट (41) मौजूद हैं.
Jul 14, 2026 15:53 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड ने 5 ओवर में बनाए 16 रन
भारत के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं. क्रीज पर जैकेब बेथेल (2) और बैन डकेट (10) मौजूद हैं.
Jul 14, 2026 15:31 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड की बल्लेबाजी हुई शुरू
इंग्लैड के लिए टॉस जीतने के बाद पारी की शुरुआत करने जैकब बेथेल और बेन डकेट आए हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Jul 14, 2026 15:10 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
Jul 14, 2026 15:05 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं भारत के कप्तान शुभमन गिल को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है. गिल ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका दिया है.
Jul 14, 2026 14:50 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड के वनडे हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय (ODI) मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को 61 मुकाबलों में जीत मिली है. इसके साथ ही टीम इंडिया को 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 110 मैचों में से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ कुल 44 मैचों में जीत मिली है, उसे इस दौरान 61 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इन दोनों टीमों के बीच इस दौरान 2 मुकाबले टाई भी रहे हैं.
Jul 14, 2026 14:41 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : 3 बजे होगा पहले वनडे का टॉस
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच का टॉस 3 बजे होगा. भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रुक टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Jul 14, 2026 14:23 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
Jul 14, 2026 14:15 IST
IND vs ENG 1st ODI Live Score : भारत की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.