IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: 150 रन के पार इंग्लैंड, रूट और डॉसन ने कराई वापसी

Published on 14 जुल॰ 2026

IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: 150 रन के पार इंग्लैंड, रूट और डॉसन ने कराई वापसी

IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: 150 रन के पार इंग्लैंड, रूट और डॉसन ने कराई वापसी

IND vs ENG, लाइव स्कोर: एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में लंबे वक्त बाद विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है जबकि विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल आज का मुकाबला खेल रहे हैं। एजबेस्टन को बर्मिंघम को एक हाई स्कोरिंग वाला वेन्यू माना जाता है। पिछली बार जब इंग्लैंड उतरी थी, तो यहां 400 रन का स्कोर खड़ा किया था।

गुरनूर ब्रार ने कराई वापसी
जैकब बेथल और गुरनूर ब्रार पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़ चुके थे। ये साझेदारी खतरनाक नजर आ रही थी, तभी गुरनूर ब्रार ने एक ही ओवर में पहले जैकब बेथल और फिर बेन डकेट को आउट कर इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को चलता किया और टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी।

हेड टू हेड में भारी है भारत का पलड़ा

हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक हुए 101 मुकाबले में 61 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि 40 मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

भारत की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

JUL 14, 2026 17:57 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: रूट और डॉसन की साझेदारी

107 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड ने कुछ हद तक वापसी की है। रूट और डॉसन ने 7वें विकेट के लिए 36(50) रन की साझेदारी कर ली है।

JUL 14, 2026 17:45 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: वापसी को कोशिश में इंग्लैंड

इंग्लैंड ने अपना छठा विकेट 107 रन के स्कोर पर गंवाया था। तब से लेकर अब तक डॉसन और रूट ने 26(36) रन की साझेदारी कर ली है।

JUL 14, 2026 17:24 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा छठा झटका

इंग्लैंड ने 107 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स 20 रन की पारी खेलकर शिवम दुबे का शिकार बने हैं।

JUL 14, 2026 17:19 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 21 ओवर बाद इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार

इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। 61 रन से स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने 80 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए थे। फिलहाल जैक्स और रूट के रुप में आखिरी भरोसेमंद जोड़ी मैदान पर डंटे हुए है।

JUL 14, 2026 16:58 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 80 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

गुरनूर ब्रार के बाद अब प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है। 16.4 ओवर का खेल हुआ है और मेजबान टीम ने 80 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

JUL 14, 2026 16:57 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 200वें मुकाबले को खास नहीं बना पाए बटलर

200वें मुकाबले को जोस बटलर खास नहीं बना पाए। 5 रन बनाकर वह प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। उनका कैच गुरनूर ब्रार ने पकड़ा। इंग्लैंड का स्कोर 80 रन पर 4 विकेट हो गया है।

JUL 14, 2026 16:43 IST

JUL 14, 2026 16:38 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: 4 रन के भीतर इंग्लैंड ने गंवाए 3 विकेट

पहले गुरनूर ब्रार ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट और फिर अगले ही ओवर में बुमराह ने हैरी ब्रूक को चलता कर टीम इंडिया की वापसी करा दी। पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करने के बाद अब इंग्लैंड ने 64 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।

JUL 14, 2026 16:33 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: बेन डकेट अर्धशतक से चूके

बेन डकेट अर्धशतक से चूक गए हैं। ब्रार ने एक ही ओवर में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया है। बेथल के बाद डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए जिनका कैच बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह ने पकड़ा।

JUL 14, 2026 16:29 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

इंग्लैंड ने 61 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। जैकब बेथल 14 रन बनाकर गुरनूर ब्रार का शिकार बने हैं।

JUL 14, 2026 16:22 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: अर्धशतक के करीब बेन डकेट

बेन डकेट अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 गेंद में 42 रन बना लिए हैं और उनका साथ दे रहे है जैकब बेथल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 14, 2026 16:21 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: ब्रार का पहला ही ओवर रहा महंगा

गुरनूर ब्रार का पहला ही ओवर महंगा रहा। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और एक चौका सहित 17 रन खर्चे। इंग्लैंड ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। डकेट 29 और बेथल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 14, 2026 15:51 IST

IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: चौथे ओवर में खुला जैकब बेथल का खाता

जैकब बेथल ने चौथे ओवर में अपना खाता खोला। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने रन बनाने का सिलसिला शुरू किया।

JUL 14, 2026 15:51 IST

IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड की सधी हुई शुरुआत

इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर बाद बेथल और डकेट ने मिलकर 9 रन बना लिए हैं। डकेट 5 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि बेथल को अपना खाता खोलना है।

JUL 14, 2026 15:51 IST

IND vs ENG 1st ODI, लाइव स्कोर: जसप्रीत बुमराह ने किया गेंदबाजी का आगाज

भारत की ओर से पहले ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। उन्होंने 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। ओवर की आखिरी गेंद पर डकेट ने चौका जड़कर रन बनाने का सिलसिला शुरू किया।

JUL 14, 2026 15:26 IST

ND vs ENG, लाइव स्कोर: इस मैदान पर अजेय इंग्लैंड

पिछले 7 मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड यहां अजेय रही है। अब तक इस मैदान पर इंग्लैंड नहीं हारी है। विराट और रोहित की जोड़ी की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड को इस मैदान पर पहली हार थमाए और उसके जीत के रथ को रोके।

JUL 14, 2026 15:22 IST

ND vs ENG, लाइव स्कोर: जोस बटलर के लिए खास है आज का मुकाबला

जोस बटलर आज अपने करियर का 200वां वनडे मैच खेल रहे हैं। इस मौके पर उन्हें स्पेशल कैप दिया गया। अब उनसे ज्यादा मुकाबला केवल ओएन मॉर्गन के नाम है।

JUL 14, 2026 15:19 IST

ND vs ENG, लाइव स्कोर: आज के मैच में भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन:- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

भारत की प्लेइंग इलेवन:- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

JUL 14, 2026 15:13 IST

IND vs ENG, लाइव स्कोर: इंग्लैंड करेगी पहले बल्लेबाजी

पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुरनूर ब्रार आज डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है।

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket