IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अब दिल्ली में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ ये सीरीज एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है. टीम इंडिया ने 13 सितंबर को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 पर चर्चा शुरू कर दी है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहने वाली हैं. वैभव के पास इस मुकाबले में दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका है. सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पास है बड़ा मौका
टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 14 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. वहीं दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने 19 मैचों में 16 छक्के जड़े थे. ऐसे में अगर पहले टी-20 मैच में सूर्यवंशी ने 3 छक्के जड़े, तो वो इस लिस्ट में सहवाग से आगे निकल जाएंगे. फिलहाल टी-20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 27 वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाला ये मुकाबला वैभव का भारतीय सरजमीं पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा.
---विज्ञापन---
इस सीरीज में अगर सूर्यवंशी ने 3 मैचों में 6 छक्के भी जड़े, तो वो युसूफ पठान, दीपक हुड्डा और मनीष पांडे से भी आगे निकल जाएंगे. पांडे के नाम 39 मैचों में 19 छक्के दर्ज हैं. सूर्यवंशी अगर किसी एक मैच में भी लंबे समय तक टिक गए, तो आसानी के साथ 8 से 10 छक्के जड़ते हुए नजर आ सकते हैं. आईपीएल में उन्होंने ऐसा करके दिखाया है. भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा नंबर 1 पर हैं. उन्होंने 205 छक्के जड़े हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव के नाम 179 छक्के हैं.
All set for another series pic.twitter.com/W8GWh2roGa
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) September 12, 2026
सूर्यवंशी के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
साल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने कुल टी-20 मैचों की बात करें तो उन्होंने 22 मैचों में ही 86 छक्के जड़े दिए हैं. वो औसतन हर मुकाबले में लगभग 4 छक्के जड़ रहे हैं. इस साल सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में फिलहाल वैभव 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. चौथे नंबर पर मौजूद मिचेल मार्श के 37 मैचों में 95 छक्के हैं. वहीं तीसरे नंबर पर मौजूद रयान रिकेल्टन के नाम 42 मैचों में 96 छक्के दर्ज हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ईशान किशन चोट के कारण हुए बाहर, तो कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी?
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद निकोलस पूरन ने 49 मैचों में 99 छक्के जड़े हैं. जबकि पहले नंबर पर नजर आ रहे फिन एलन ने 50 मैचों में 100 छक्के जड़े हैं. ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं, तो 15 छक्के जड़कर फिन एलन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. ऐसे में वो साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास