IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, यानी अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया और फैंस के लिए अच्छी खबर है कि जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है. बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन जगह मिली है और इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू ओपनिंग करेंगे.
टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने के फैसले पर क्या कप्तान श्रेयस अय्यर?
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद रहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मेरा मतलब है, जब आप दिल्ली में खेल चुके होते हैं, तो आपको पता होता है कि पिच कैसी है और हमने यहां काफी मैच खेले हैं. इसलिए, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, यही बेहतर विकल्प है. टीम कॉम्बिनेशन मैनेज करने और मैच के लिए खिलाड़ियों को चुनने के बारे में अय्यर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा 2 और खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं.
भारत के कप्तान के तौर पर अपने पहले दस मैचों के बारे में श्रेयस अय्यर ने कहा, "यह उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है, लेकिन अगर आप जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज को देखें, तो उसमें कई अच्छी बातें थीं और खिलाड़ियों का नजरिया भी सकारात्मक था. इसलिए, हमें इस सीरीज में भी वही रवैया अपनाना होगा.
जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया को मिलेगी मजबूती
जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वो चोट की वजह से टीम से बाहर चल रही थे. अय्यर ने बुमराह को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि टीम में उनका होना एक बड़ी बात है क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और मैच जीतने के मामले में उनका रवैया बहुत शानदार रहता है. इसलिए, हम जानते हैं कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और हमें पता है कि वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
भारत में मेजबानी करने को लेकर क्या बोले अफगानिस्तान के कप्तान?
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस हारने के बाद कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. दुर्भाग्य से, हम टॉस हार गए और अब हम बल्लेबाजी के बारे में सोचेंगे. हमारी कोशिश बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की होगी. भारत की मेजबानी करने और इस ऐतिहासिक मैदान पर खेलने के महत्व पर जारदान ने कहा कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन अहसास है. भारत में पहली बार भारत की मेजबानी करना बेहद खुशी की बात है. हम यहां खेल का आनंद लेने और उनके खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेलने की कोशिश कर रहे हैं."
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
यह भी पढ़ें: 'हमारा कप्तान भी फेल, हमारी टीम भी फेल...', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर ये क्या बोल गए रमीज राजा, सबके सामने लगाई लताड़