
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए हैं. यहां मुख्य अतिथि के तौर पर आए हैं. वो 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को संबोधित कर रहे हैं. इनमें 587 Ph.D. स्कॉलर्स भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि आप अपने जीवन का बहुत यादगार पल जी रहे हैं. आपके साथ ये अनुभव शेयर करना मेरे लिए भी बहुत खास है. पिछली बार जब मैं वर्चुअल माध्यम से जुड़ा था, क्योंकि वो कोविड का दौर था. आज आपसे सामने से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि यहां छात्रों के मन में बहुत कुछ चल रहा होगा, मैं बाबा बाघेश्वर तो नहीं हूं लेकिन आपके मन में बहुत सारे विचार होंगे. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित कई लोग मौजूद हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि जब आप पहले दिन कॉलेज आए होंगे तो आपको अलग एहसास हुआ होगा और लग रहा होगा कि अभी कल की ही दो बात है. वो ओरिएंटेशन का दिन था और आज कन्वोकेशन है. अब आप जीवन के अलग पड़ाव पर जा रहे हैं. आपने सिर्फ डिग्रियां नहीं ली है, बल्कि बहुत सारे सपने आपके साथ हैं और यादें भी जो जीवन के हर पड़ाव पर याद आएंगे.
‘जो सीखेगा वो जीतेगा’
पीएम मोदी ने कहा आज आप फिर से कुछ चीजों को दोहराएंगे, किसी अड्डे पर बैठना, हॉस्टल के दिन जैसे बहुत कुछ. जब-जब बदलाव का दौर आता है तब-तब चुनौतियां भी आती हैं लेकिन इन सबके बीच मेरी बात याद रखिए, जो सीखेगा वो जीतेगा. क्या आपने यहां से सिर्फ एग्जाम पास किया या डिग्रियां लीं? लेकिन ये सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आप कठिन समस्याओं का समाधान करना जानते हैं. यहां की पढ़ाई भी आसान नहीं थी, ये डिग्री आपको एक दिन में नहीं मिली, बल्कि मिड सेमेस्टर, प्रोजेक्ट्स जैसे छोटे-छोटे कदमों ने आपको यहां पहुंचाया है. जब कोई चुनौती बड़ी लगे तो आप उससे घबराइएगा मत. आपने कुद देखा होगा, कई बार लैब में मुश्किलें आई होंगी, लेकिन आपने उन मुश्किलों को सॉल्व किया होगा और कुछ बेहतर परिणाम लाए होंगे, क्योंकि मुश्किलें मौके भी लाती हैं.
खबर अपडेट हो रही है…
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More