New ICC Rankings: ICC की ताजा महिला रैंकिंग जारी, वनडे में स्मृति मंधाना नंबर-1, तो टी20 के टॉप-10 में भारत के 3 बल्लेबाज

Published on 13 अक्टू॰ 2026

New ICC Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालते ही स्मृति मंधाना के सामने जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, लेकिन मैदान के बाहर जारी ICC रैंकिंग में उनका दबदबा बरकरार है. 50 ओवर के क्रिकेट में मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बनी हुई हैं. मंगलवार को जारी ताजा ICC महिला रैंकिंग में उन्होंने 790 रेटिंग पॉइंट के साथ शीर्ष स्थान कायम रखा. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी भारत की तीन बल्लेबाजों ने टॉप-10 में जगह बनाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

वनडे में मंधाना का दबदबा बरकरार

हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह भारतीय महिला टीम की कप्तानी संभालने वाली स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में भारत की सबसे ऊंची रैंक वाली बल्लेबाज हैं. उनके खाते में 790 रेटिंग पॉइंट हैं और वह शीर्ष पर बनी हुई हैं.

रैंकटीमखिलाड़ी
1भारतस्मृति मंधाना
2दक्षिण अफ्रीकालॉरा वोल्वार्ड्ट
3वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज
4ऑस्ट्रेलियाबेथ मूनी
5ऑस्ट्रेलियाफीबी लिचफील्ड
6ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर
7न्यूजीलैंडमैडी ग्रीन
8इंग्लैंडनैट साइवर-ब्रंट
9भारतहरमनप्रीत कौर
10ऑस्ट्रेलियाएलिस पेरी

मंधाना के अलावा सिर्फ हरमनप्रीत कौर ही वनडे बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में शामिल हैं. हरमनप्रीत 652 पॉइंट के साथ नौवें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी ने भी टॉप-10 में वापसी की है. ताजा रैंकिंग में उनकी वापसी ने शीर्ष बल्लेबाजों की सूची को और मजबूत किया है.

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान

रैंकटीमखिलाड़ी
1ऑस्ट्रेलियाअलाना किंग
2ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर
3इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन
4ऑस्ट्रेलियाएनाबेल सदरलैंड
5ऑस्ट्रेलियामेगन शट
6दक्षिण अफ्रीकामरिजाने कैप
7वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज
8ऑस्ट्रेलियाकिम गर्थ
9भारतदीप्ति शर्मा
10पाकिस्ताननशरा संधू

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह अब नौवें पायदान पर खिसक गई हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और मेगन शुट ने रैंकिंग में सुधार करते हुए शीर्ष गेंदबाजों के बीच अपनी स्थिति मजबूत की है.

वनडे ऑलराउंडर की टॉप-10 की रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ी
1ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर
2वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज
3ऑस्ट्रेलियाएनाबेल सदरलैंड
4दक्षिण अफ्रीकामरिजाने कैप
5न्यूजीलैंडअमेलिया केर
6भारतदीप्ति शर्मा
7श्रीलंकाचमारी अटापट्टू
8ऑस्ट्रेलियाअलाना किंग
9इंग्लैंडनैट साइवर-ब्रंट
10इंग्लैंडचार्ली डीन

आईसीसी की ताजा महिला वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा छठे स्थान पर हैं. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने वाली दीप्ति शीर्ष-10 में जगह बनाने वाली इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं.

टी20 रैंकिंग में भारत की 3 बल्लेबाज टॉप-10 में

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला. भारत की तीन बल्लेबाजों ने टॉप-10 में जगह बनाई है.

रैंकटीमखिलाड़ी
1ऑस्ट्रेलियाबेथ मूनी
2ऑस्ट्रेलियाजॉर्जिया वोल
3दक्षिण अफ्रीकालॉरा वोल्वार्ड्ट
4भारतशेफाली वर्मा
5भारतस्मृति मंधाना
6श्रीलंकाचमारी अटापट्टू
7वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज
8न्यूजीलैंडअमेलिया केर
9ऑस्ट्रेलियाताहलिया मैक्ग्रा
10भारतहरमनप्रीत कौर

शैफाली वर्मा 759 रेटिंग पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर हैं. उनके ठीक पीछे स्मृति मंधाना 754 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. हरमनप्रीत कौर भी टॉप-10 में बनी हुई हैं. वह 656 रेटिंग पॉइंट के साथ 10वें पायदान पर हैं.

टी20 गेंदबाजी में भारतीय स्पिनरों का कब्जा

महिला टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के स्पिनरों ने शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमा रखा है. श्री चरणी 817 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 गेंदबाज हैं.

रैंकटीमखिलाड़ी
1भारतश्री चरणी
2भारतदीप्ति शर्मा
3इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन
4इंग्लैंडचार्ली डीन
5इंग्लैंडलॉरेन बेल
6इंग्लैंडलिन्सी स्मिथ
7दक्षिण अफ्रीकानॉनकुलुलेको म्लाबा
8पाकिस्ताननशरा संधू
9ऑस्ट्रेलियाएनाबेल सदरलैंड
10ऑस्ट्रेलियाजॉर्जिया वेयरहैम

उनके बाद दीप्ति शर्मा का नंबर आता है. दीप्ति 754 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यानी टी20 गेंदबाजी की रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 और नंबर-2 गेंदबाज दोनों भारतीय हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: चौथे टी20 मैच से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, ICC ने 2 स्टार खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी दीप्ति का जलवा

रैंकटीमखिलाड़ी
1वेस्टइंडीजहेली मैथ्यूज
2न्यूजीलैंडअमेलिया केर
3श्रीलंकाचमारी अटापट्टू
4भारतदीप्ति शर्मा
5आयरलैंडओरला प्रेंडरगास्ट
6ऑस्ट्रेलियाएश्ले गार्डनर
7पाकिस्तानफातिमा सना
8इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन
9न्यूजीलैंडसोफी डिवाइन
10दक्षिण अफ्रीकामरिजाने कैप

दीप्ति शर्मा सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं, बल्कि ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी भारत की सबसे मजबूत दावेदार बनी हुई हैं. टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडरों की सूची में दीप्ति चौथे स्थान पर हैं. वहीं वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह छठे पायदान पर मौजूद हैं.

टीम रैंकिंग में कहां है भारत?

टीम रैंकिंग की बात करें तो भारत महिला वनडे और टी20 इंटरनेशनल, दोनों फॉर्मेट में तीसरे स्थान पर कायम है. ऐसे में कप्तानी संभालने के बाद स्मृति मंधाना के सामने अब व्यक्तिगत रैंकिंग के इस दबदबे को टीम की सफलता में बदलने की चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने क्यों लिया टेस्ट से संन्यास? वसीम जाफर बोले- जिस तरह का बर्ताव हुआ, उससे खुश नहीं थे