ICC ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी भारत को दी है. मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे.
ICC ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी भारत को दी है. मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले खेले जाएंगे.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/02/indian-women-team-2026-09-02-21-30-18.jpg)
Indian Women Team
ICC की ओर से अगले साल होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. आईसीसी ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार भारत को दिया है. साथ ही टूर्नामेंट के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है. इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आगाज 14 फरवरी से होगा और यह 28 फरवरी तक चलेगी.
श्रीलंका में होना था महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का आयोजन पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन आईसीसी की प्रशासनिक बैठकों के दौरान लिए गए सुधारात्मक फैसलों की वजह से इस टूर्नामेंट का स्थान बदलना पड़ा और भारत को मेजबानी दे दी गई है. नए आयोजक देश की दौड़ में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत भी शामिल था, जिसमें बाजी मारते हुए भारत ने मेजबानी के अधिकार हासिल किए. आखिरकार, 1 सितंबर को आईसीसी बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर भारत के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी.
A new chapter in women's cricket is waiting to be written 🤩
The dates and venues for the inaugural Women's Champions Trophy in 2027 are locked in 🔒https://t.co/QrY2iyDwyU
— ICC (@ICC) September 2, 2026
महिला क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत - जय शाह
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए दौर की शुरुआत कहा है. उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से दुनिया की बेस्ट टीमें एक बड़े मंच पर एक दूसरे से टकराएंगी और अन्य टीमों को भी रैंकिंग में ऊपर आने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी, जय शाह ने कहा कि ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए चैप्टर की शुरुआत है. टूर्नामेंट के पहले एडिशन के तौर पर यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक जबरदस्त और बड़े स्तर के मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा. साथ ही, यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और वर्ल्ड स्टेज पर जगह बनाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा.
जय शाह ने कहा, ICC महिला फुटबॉल प्रतियोगिता हर साल आयोजित होने वाला एक मुख्य टूर्नामेंट है. हमारे पास इसके जरिए महिला फुटबॉल, इसकी महिला खिलाड़ियों और दुनिया भर के प्रशंसकों के बीच खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने, इसे स्थिरता देने तथा खेल की एक मजबूत रफ्तार तैयार करने का यह एक बेहतरीन मौका है.
महिला चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेंगी ये टीमें
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं. यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. 6 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से टकराएंगी, जिसके बाद टॉप दो टीमें 28 फरवरी को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारतीय महिला टीम इस वक्त ODI वर्ल्ड कप चैंपियन है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए महिला T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. ऐसे में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: 3 सितंबर को होगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, BCCI ने बुलाई अहम मीटिंग
पहली बार हो रहा है महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन
क्रिकेट के इतिहास में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. 14 से 28 फरवरी 2027 तक भारत में होने वाला यह टूर्नामेंट इस सीरीज का पहला संस्करण होगा. पुरुषों की चैंपियंस ट्रॉफी जहां 50 ओवर यानी ववनडे के फॉर्मेट में खेली जाती है, वहीं पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी.
यह भी पढ़ें: Explainer: 952 रनों का वो 'अमर रिकॉर्ड', जिसे तोड़ने के लिए टेस्ट क्रिकेट को लेना होगा दोबारा जन्म! सामने था भारत