वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे कितनी रेंज दी जा सकती है। देश में कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई EV
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से पहले ही जानकारी दी गई है कि वह इस साल के आखिर तक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी।
हो रही टेस्टिंग
लॉन्च किए जाने से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है। इस बार इसे दक्षिण भारत के तमिलनाडु में देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को एक चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया है। जहां पर इसे चार्ज किया जा रहा था। इस दौरान इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी को स्प्लिट हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, रूफ रेल, ड्यूल टोन अलॉय व्हील, 360 डिग्री कैमरा के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में कई और बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।
कितनी होगी रेंज
निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी की बैटरी और मोटर की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारत में एक से ज्यादा बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाएगा। जिससे इसे अधिकतम 350 से 400 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
कब होगी लॉन्च
हुंडई की ओर से पहले ही जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी को भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। जिसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Vision S फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई, किन फीचर्स की मिली जानकारी?