Hyderabad Murder: मुस्लिम ऑटो ड्राइवर को क्यों बीच सड़क हिंदू ने 13 बार काट डाला? नारियल की तरह खोल दी खोपड़ी!

Published on 4 अग॰ 2026

Time Published: Tuesday, August 4, 2026, 18:43 [IST]

Hyderabad Horror Murder: हैदराबाद से रूह कंपाने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक 40 साल के ऑटो ड्राइवर की 13 बार धारदार हथियार से काटकर हत्याकर दी गई। बीच सड़क हुई इस खौफनाक हत्या ने पूरे शहर को खौफ में डाल दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऑटो ड्राइवर सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। हत्यारे ने पहले 10 बार वार किए गए।

इससे भी दिल नहीं भरा तो, तीन बार और वार किए। हमला इतना बर्बर था कि ऑटो ड्राइवर की खोपड़ी नारियल की तरह फटी नजर आई। खून से लथपथ ऑटो ड्राइवर को पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन था हमलावार? क्यों हुई हत्या?

hyderabad-murder-reason-hindu-13-times-stab-muslim

Hyderabad Murder: नारियल छीलने वाले हथियार से खोपड़ी छील दी

मामला सैदाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत सिंगरेनी कॉलोनी का है। यहां मंगलवार (4 अगस्त 2026) को दिनदहाड़े 40 वर्षीय फसी अहमद उर्फ आमेर (Fasi Ahmed Alias Amer) की सुमन ने खौफनाक हत्या कर दी गई। आसपास लोग मौजूद थे, दुकानें खुली थीं, आम जिंदगी चल रही थी। फिर भी हमलावर सुमन ने बिना किसी हिचक के धारदार हथियार चलाना शुरू कर दिया। गवाहों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज से साफ है कि हमले के दौरान आसपास मौजूद लोग या तो डर के मारे दूर खड़े रहे या दखल देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

hyderabad-murder-reason-hindu-13-times-stab-muslim
मृतक40 वर्षीय फसी अहमद उर्फ आमेर।

पीड़ित आमेर को कई गंभीर चोटें आईं। हथियार के वार शरीर के कई हिस्सों पर हुए। खासतौर पर सिर पर हुए हमले इतने भीषण थे कि खोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नारियल काटने वाला धारदार हथियार, जो सामान्यतः फलों की दुकानों पर इस्तेमाल होता है, इस बार जानलेवा हथियार बन गया। हमले के तुरंत बाद हमीर को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

hyderabad-murder-reason-hindu-13-times-stab-muslim
फसी अहमद उर्फ आमेर का हत्यारा सुमन।

Who Was Fasi Ahmed (Amer): फसी अहमद उर्फ आमेर कौन था? आपराधिक इतिहास का जिक्र

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय फसी अहमद उर्फ आमेर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि आमेर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है, लेकिन अभी यह साफ नहीं किया है कि उन पुराने मामलों का इस हत्या से कोई सीधा संबंध है या नहीं। जांच एजेंसियां इस पहलू पर काम कर रही हैं कि क्या कोई पुरानी रंजिश, कर्ज, व्यापारिक विवाद या अन्य व्यक्तिगत दुश्मनी इस हमले के पीछे थी। हमलावर की पहचान सुमन के रूप में हुई है। अभी मकसद सामने नहीं आया है।

hyderabad-murder-reason-hindu-13-times-stab-muslim
मृतक फसी अहमद उर्फ आमेर के भाई ने बताई पूरी घटना।

कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

इस हत्या की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई क्लिप्स वायरल हुए जिनमें हमलावर हथियार चलाते और आमेर जमीन पर गिरे हुए दिख रहा है। इन वीडियोज ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि दिनदहाड़े इतनी भीषण हिंसा कैसे हो सकती है और आसपास मौजूद लोग क्यों नहीं रुके। कुछ ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो कुछ ने शहर में बढ़ती सड़क हिंसा को लेकर चिंता जताई।

hyderabad-murder-reason-hindu-13-times-stab-muslim
फसी अहमद उर्फ आमेर की लाश देखकर परिजनों में मचा कोहराम।

वीडियोज के वायरल होने से पुलिस पर दबाव भी बढ़ा है। सैदाबाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ में CLUES टीम भी तैनात की गई जो फोरेंसिक सबूत जुटाने का काम करती है। घटनास्थल पर खून के धब्बे, हथियार के निशान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।