Huda Zariwala: लखनऊ में जेल से रिहा होने के बाद समाज सेवी हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को चेतावनी दी। हुदा जरीवाला ने कहा कि एक बार क्या 100 बार जेल भेज दो, न डरी हूं, न डरूंगी।
रिहा होने के बाद समाज सेवी हुदा जरीवाला का बयान:-
एक बार क्या 100 बार जेल भेज दो....
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) September 15, 2026
योगी न मै तुमसे डरी हूं ना डरूंगी। pic.twitter.com/Kbd1Yahf17
'मस्जिद-मंदिर नहीं तोड़ने देंगे' (Huda Zariwala)
समाज सेवी हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) ने कहा कि जहां-जहां मस्जिद तोड़ा जाएगा, मंदिर तोड़ा जाएगा। वहां हुदा जरीवाला (Huda Zariwala) अपनी आवाज उठाने पहुंच जाएगी। मस्जिद-मंदिर या कोई भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाओगे तो सबसे पहले हुदा जरीवाला हिंदुस्तान की ये बेटी वहां मौजूद होगी।
8 को हो चुकी एक बार गिरफ्तार Huda Zariwala)
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्त करने
को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हुदा जरीवाला को पुलिस ने 7 सितंबर को गिरफ्तार किया था। हालांकि वे बादम में जमानत पर छूट गई। सात दिन बाद अब सीएम योगी पर निशाना साधा है।
योगी और कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप (Huda Zariwala)
पिछली बार अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की शिकायत पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि हुदा जरीवाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहारनपुर के जिलाधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट के आधार पर की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को सपा और कांग्रेस नेताओं के सहारनपुर दौरे के दौरान हुदा जरीवाला सर्किट हाउस पहुंचीं। वहां सुरक्षा व्यवस्था के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कथित तौर पर उनकी पुलिस से बहस और हंगामा हुआ था। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बाद में शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया था।
जरीवाला ने खुद को पत्रकार बताया था(Huda Zariwala)
गिरफ्तार महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि वह राजनीतिक विश्लेषक है और सऊदी अरब के टीवी चैनल-2 की पूर्व न्यूज़ एंकर, दुबई की पत्रकार, सार्वजनिक वक्ता, बीबीसी लंदन की सह-कलाकार भी हैं।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया था कि हुदा जरीवाला के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या हिंसा पैदा करने वाली सामग्री पोस्ट न करें।
जरीवाला ने स्थानीय निवास सहारनपुर बताया था
पुलिस के मुताबिक हुदा जरीवाला का स्थानीय निवास सहारनपुर बताया गया था, जबकि उनके मूल निवास की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और कथित टिप्पणियों की सत्यता की भी जांच कर रही थी।
पुलिस की लोगों से अपील
एसपी सिटी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझकर करें। किसी भी तरह का जो भ्रामक तथ्य है या फिर भड़काऊ भाषण है और या फिर वायलेंस क्रिएट करने वाला कोई पोस्ट है, तो ऐसे पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट ना करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: Kanker Ajgar Rescue Dath: कांकेर में रेस्क्यू किए गए 10 फीट के अजगर की मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल