Home Gardening Tips: क्या आपके घर में Balcony या आंगन नहीं है और इसी वजह से आप पौधे लगाने का अपना शौक पूरा नहीं कर पा रहे हैं? अगर हां, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में हरियाली लाने के लिए बड़ी बालकनी या खुला गार्डन (Open Garden) होना जरूरी नहीं है। आप थोड़ी सी समझदारी और Smart Gardening की मदद से घर की छोटी-छोटी खाली जगहों को भी खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर (Beautiful Green corner) में बदल सकते हैं। खिड़की की चौखट, खाली दीवार, छत, किचन काउंटर और यहां तक कि रेलिंग भी पौधों के लिए अच्छी जगह बन सकती है।
आजकल छोटे फ्लैट्स में रहने वाले लोग Hanging Planters, Vertical Garden और छोटे Pots की मदद से कम जगह में भी खूब सारे पौधे लगा रहे हैं। इससे घर देखने में सुंदर तो लगता ही है, साथ ही आसपास का माहौल भी ज्यादा फ्रेश और सुकूनभरा महसूस होता है। तो अगर आपके घर में Balcony नहीं है, आइए जानते हैं वो 5 जगहें जहां आप आसानी से पौधे लगा सकते हैं।
1. खिड़की की चौखट पर लगाएं छोटे पौधे और Herbs
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/whatsapp-image-2026-09-10-16-31-44.jpeg)
अगर घर में बालकनी नहीं है, तो Window Sill पौधे लगाने के लिए सबसे आसान जगह हो सकती है। जिस खिड़की के पास अच्छी धूप आती हो, वहां छोटे गमले या Window Boxes रखे जा सकते हैं। यहां आप तुलसी, पुदीना, ऑरेगैनो, लेट्यूस और मूली जैसी कम जगह में उगने वाली Herbs और Plants लगा सकते हैं। छोटे पौधे खिड़की को सजाने के साथ-साथ घर को भी एक फ्रेश लुक देंगे।
2. खाली दीवार को बनाएं Vertical Garden
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/vertical-2026-09-10-16-32-43.webp)
घर की कोई खाली दीवार सिर्फ तस्वीरें या सजावट लगाने के काम नहीं आती। थोड़ी सी Creativity के साथ इसे खूबसूरत Vertical Garden में बदला जा सकता है। इसके लिए दीवार पर छोटे प्लांटर्स, Hanging Pots, Plant Pockets या पुराने कंटेनर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह पौधे जमीन पर फैलने के बजाय ऊपर की ओर बढ़ते हैं और कम जगह में कई पौधे लगाए जा सकते हैं। खासकर छोटे फ्लैट्स के लिए यह Space Saving Gardening Idea काफी काम का है।
3. छत को बनाएं छोटा सा Garden
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/terrace-2026-09-10-16-33-34.webp)
अगर आपके घर की छत उपलब्ध है, तो वहां आप अपनी पसंद के कई पौधे लगा सकते हैं। छत पर आमतौर पर खुली जगह और धूप ज्यादा मिलती है, इसलिए यहां छोटे फूलों और पौधों के साथ कुछ सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं। टमाटर, मिर्च, बीन्स और खीरा जैसी सब्जियों के अलावा फूलों वाले पौधे भी गमलों में लगाए जा सकते हैं। हालांकि, Terrace Gardening करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गमलों का ज्यादा वजन एक जगह पर न रखें, पानी की निकासी सही हो और पौधों को तेज धूप से जरूरत के मुताबिक बचाने की व्यवस्था भी करें।
4. Kitchen Counter या खाली Indoor Corner में लगाएं पौधे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/whatsapp-image-2026-09-10-16-35-13.jpeg)
हर पौधे को तेज धूप की जरूरत नहीं होती। कुछ Indoor Plants और Herbs ऐसी जगहों पर भी आसानी से लगाए जा सकते हैं जहां पर्याप्त रोशनी आती हो। छोटे गमलों या Hydroponic Setup की मदद से किचन काउंटर, डाइनिंग एरिया या घर के किसी रोशन कोने में पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे घर के अंदर हरियाली बढ़ेगी और छोटी सी जगह भी काफी खूबसूरत नजर आएगी। अगर आप कम मेहनत में घर को Green Look देना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
5. Railings और Fence पर लगाएं बेल वाले पौधे
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/10/whatsapp-image-2026-09-10-16-35-58.jpeg)
अगर आपके घर में बालकनी नहीं है, लेकिन कोई Grill, Railing या Fence मौजूद है, तो उसे भी पौधे लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बेल वाले पौधों को सहारा देने के लिए Trellis या Wire Support लगाया जा सकता है। बीन्स, खीरा और फूलों वाली बेलें धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ते हुए पूरी रेलिंग को हरा-भरा बना सकती हैं। इस तरह जो जगह पहले खाली और साधारण नजर आती थी, वही आपके घर का खूबसूरत Green Corner बन सकती है।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 10 September: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
छोटी जगह हो तो भी Gardening का शौक पूरा करें
घर छोटा है या बालकनी नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि आपको पौधे लगाने का शौक छोड़ना पड़ेगा। सही पौधे चुनकर और घर की खाली जगह का Smart तरीके से इस्तेमाल करके आप बिना बड़े गार्डन के भी अपने घर को हरा-भरा बना सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पौधे की जरूरत के हिसाब से उसे Light, Water और सही Potting Space मिले। थोड़ी सी देखभाल के साथ घर का हर छोटा कोना भी खूबसूरत और हरियाली से भरा नजर आ सकता है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 10 September: बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद, UP में घर-मंदिर डूबे, MP-राजस्थान में बारिश थमी