Hero Motors IPO का GMP पहुंचा 24 रुपये, प्राइस बैंड 79-84 रुपये, कब से खुलेगा इश्यू

Published on 14 सित॰ 2026

Sep 14, 2026 09:01 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स आईपीओ का आईपीओ इसी हफ्ते खुल रहा है
  • कंपनी ने 79 रुपये 84 रुपये प्राइस बैंड तय किया है
Hero Motors IPO GMP

Hero Motors IPO GMP: यह आईपीओ इसी हफ्ते खुल जाएगा।

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स आईपीओ का प्रदर्शन ग्रे मार्केट में शानदार रहा है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1000 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 7.14 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 4.76 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। ओएफएस का साइज 400 करोड़ रुपये होगा। बता दें, हीरो मोटर्स आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 18 सितंबर तक दांव लगाने का मौका आईपीओ पर रहेगा।

क्या है प्राइस बैंड (Hero Motors IPO Price band)

हीरो मोटर्स आईपीओ का प्राइस बैंड 79 रुपये 84 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 178 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14952 रुपये का दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत (Hero Motors IPO GMP Today)

पिछले कुछ दिनों से आईपीओ के जीएमपी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में जीएमपी 24 रुपये है। इनवेस्टर्स गेन मार्केट की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट इस समय 28 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 10 रुपये प्रति शेयर रहा है।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिसत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

190 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक रूप से चुकाने के लिए करेगी। 200 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी गौतम बुध्द नगर में अपनी क्षमता के विस्तार के नए सामान खरीदेगी। अन्य बचा हुआ पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए खर्च किया जाएगा।

मौजूदा समय में कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 84.67 प्रतिशत की है। जोकि घटकर 61.63 प्रतिशत है। पब्लिक की हिस्सेदारी 15.33 प्रतिशत से बढ़कर 38.37 प्रतिशत हो जाएगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less