Healthy Breakfast Recipes: अगर रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता बनाकर बोर हो गए हैं, तो क्विनोआ से बनने वाली ये 7 आसान, हेल्दी और टेस्टी रेसिपी ट्राई करें। स्वाद के साथ भरपूर पोषण देने वाली ये डिशेज बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी।
क्विनोआ से बनाएं 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज (AI generated)
- Published: 25 Jul 2026, 01:56 PM IST
- Last Updated: 25 Jul 2026, 02:00 PM IST
Healthy Breakfast Recipes: वीकेंड हो या बच्चों का स्कूल डे, रोज सुबह उठकर एक ही सवाल आता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, जिससे बच्चों में सुस्ती न हो और बड़ों को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहे। ऐसे में क्विनोआ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर क्विनोआ से कई तरह की आसान और टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं। अगर आप भी अपनी डाइट में कुछ नया शामिल करना चाहते हैं, तो ये 7 हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
1. क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी

हल्का और पोषण से भरपूर इस खिचड़ी में आप अपनी पसंद की सब्जियां और दाल मिलाकर एक टेस्टी और हेल्दी मील तैयार कर सकते हैं। क्विनोआ से बनी वेजिटेबल खिचड़ी खाने के बाद होने वाले भारीपन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
2. क्विनोआ लेमन राइस

चावल की जगह क्विनोआ का इस्तेमाल करके लेमन राइस का हेल्दी वर्जन तैयार किया जा सकता है। इसमें नींबू का रस, करी पत्ता, मूंगफली और हल्के मसाले डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
3. क्विनोआ उपमा

अगर नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सूजी की जगह क्विनोआ से उपमा बनाएं। इसमें गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है।
4. क्विनोआ पनीर पुलाव
लंच या डिनर के लिए क्विनोआ पनीर पुलाव एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पनीर, रंग-बिरंगी सब्जियां और हल्के मसाले मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों का आनंद लिया जा सकता है।
5. क्विनोआ टिक्की

उबले हुए क्विनोआ में आलू, हरी सब्जियां और मसाले मिलाकर कुरकुरी टिक्की तैयार की जा सकती है। इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें।
6. क्विनोआ स्टफ्ड शिमला मिर्च
अगर कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो शिमला मिर्च में क्विनोआ और सब्जियों की स्टफिंग भरकर बेक करें। यह डिश खाने में स्वादिष्ट होने के साथ दिखने में भी आकर्षक लगती है।
7. क्विनोआ दही बाउल

हल्का और झटपट बनने वाला विकल्प चाहिए, तो उबले हुए क्विनोआ में दही, भुना जीरा, अनार के दाने और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हेल्दी बाउल तैयार करें। यह नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्विनोआ को डाइट में क्यों करें शामिल?
क्विनोआ में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
(Disclaimer): यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अगर आपको एलर्जी, पाचन संबंधी समस्या या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: घर पर इस तरह बनाएं होटल स्टाइल लच्छा पराठा, हर परत होगी कुरकुरी और स्वाद मिलेगा लाजवाब