HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची: RBI ने दी मंजूरी, शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे

Published on 1 अक्टू॰ 2026

मुंबई7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अनूप बागची को फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अनूप बागची को फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। (फाइल फोटो)

HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

RBI से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी।

अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC की कमान संभालने से पहले वे ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO पद पर रह चुके हैं।

MD-CEO की रेस में कायजाद भरूचा का नाम भी शामिल था

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। वहीं दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं।

कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

इससे पहले आज ही कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा। साहा 1 जनवरी 2027 से यह पद संभालेंगे।

वह अभी बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। साहा के पास 32 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें 25 साल का अनुभव बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में है।

ये खबर भी पढ़ें…

कॉमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा: e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी नहीं, AC-TV, फ्रिज महंगे; अक्टूबर में 7 बदलाव

अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े 7 बदलाव हो रहे हैं। इन्हें आसान भाषा में नीचे समझाया गया है… पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • मैट्रेस-कारपेट बनाने वाली सर्वा फोम IPO लाएगी: सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए, यह PU फोम बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी

    सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किए, यह PU फोम बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोना आज ₹250 महंगा, ₹1.48 लाख पहुंचा: चांदी ₹394 चढ़कर ₹2.21 लाख पर आई; जानें अपने शहर के दाम

    चांदी ₹394 चढ़कर ₹2.21 लाख पर आई; जानें अपने शहर के दाम|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लगातार 8वें हफ्ते फिसला बाजार, मंदी के करीब निफ्टी-सेंसेक्स: आज 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था

    आज 570 अंक नीचे बंद हुआ; 25 साल पहले लगातार 9 हफ्ते गिरा था|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • e-KYC नहीं तो आज से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं: 3.07 करोड़ यूजर अब भी बाकी, जानें मोबाइल से e-KYC कैसे करें

    3.07 करोड़ यूजर अब भी बाकी, जानें मोबाइल से e-KYC कैसे करें|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर