सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'काला हिरण' फिल्म विवाद, सलमान खान को राहत देने वाले HC के आदेश को चुनौती

Published on 19 अग॰ 2026

Kala Hiran Movie Controversy: लंबे समय से फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ को लेकर मामला गर्माया हुआ है. पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट से सलमान खान को बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को फटकार लगाई थी और सोशल मीडिया से इस फिल्म से जुड़े सारे वीडियोज हटाने का आदेश दिया था. हालांकि, अब खबर है कि दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को लेकर अमित जानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है और दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है.

अमित जानी ने तर्क दिया कि यह आदेश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित करता है और उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है. हाई कोर्ट ने पहले अमित जानी से कहा था कि वह खुद को कानून से ऊपर नहीं समझ सकते. उनके वकील ने तर्क दिया कि यह सिर्फ एक टीजर था और इससे सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन नहीं हुआ. जबकि सलमान के वकील ने कहा था कि ज्यादातर मामलों में बरी होने के बावजूद इस फिल्म का इस्तेमाल उन्हें निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश कब आया था?

दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 जुलाई को सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए अमित जानी को फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया था. अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में क्या कुछ होता है.

सलमान खान की मांग

अमित जानी ने जब ‘काला हिरण’ का टीजर रिलीज किया था, उसके बाद ही बवाल मच गया था. सलमान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए पर्सनैलिटी राइट्स की मांग की थी. सलमान की तरफ से कहा गया था कि उनकी पहचान औ छवि का उपयोग बिना उनकी इजाजत के गलत तरीके से हो रहा और उनको लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

यश की टॉक्सिक वर्ल्डवाइड 12000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

धुरंधर के बाद फिर खतरनाक अंदाज में लौटेंगे अक्षय खन्ना, महाकाली में बनेंगे शुक्राचार्य

सलमान की तरफ से दायर याचिका में ये भी कहा गया था कि फिल्म के लीड एक्टर की शक्ल सलमान से मिलती है और उनकी तरह एक्टर ने नीले रंग का ब्रेसलेट भी पहना हुआ है. सलमान को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली थी और कोर्ट ने अमित जानी को फटकार लगाई थी. हालांकि, अब अमित जानी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं.

पीयूष पांडे

पीयूष पांडे

प्रमुखत: सुप्रीम कोर्ट, वित्त मंत्रालय और भारतीय निर्वाचन आयोग की खबरों की जिम्मेदारी. पत्रकारिता में 22 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक भास्कर और आज में सेवाएं दीं. खबरिया चैनल और अखबार के अलावा दैनिक भास्कर के डिजिटल प्लेटफॉर्म में जिम्मेदारी निभाई, जबकि ऑल इंडिया रेडियो के आमंत्रण पर कई विशिष्ट जनों के साक्षात्कार किए.

Read More

google button