Hanuman Ansh: नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' हुई पोस्टपोन, अब इस दिन होगी रिलीज

Published on 1 अग॰ 2026

Hanuman Ansh Movie Release Date: आध्यात्मिक विषयों पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच इन दिनों खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में अपकमिंग फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. नीम करोली बाबा से प्रेरित बताई जा रही इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स ने ऐन मौके पर इसकी रिलीज डेट बदल दी है और नई डेट का ऐलान कर दिया है.

श्री नीम करोली बाबा के जीवन और विरासत से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज की तारीख मेकर्स ने आगे बढ़ा दी है. पहले ये फिल्म 31 जुलाई को थिएटरों में दस्तक देने वाली थी. मगर अब ये एक हफ्ते बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है, जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आएंगे.

हनुमान अंश हुई पोस्टपोन

‘हनुमान अंश’ अब अपनी तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म अब 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, रिलीज डेट में बदलाव की वजह का खुलासा नहीं किया गया है. SWAMbhu मीडिया नेटवर्क की इस फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है. मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ बदला हुआ ट्रेलर जारी किया, जिसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव भी किए गए हैं.

‘HANUMAN ANSH’ GETS A NEW RELEASE DATE: 7 AUG 2026 EARNS APPRECIATION AND STRONG SUPPORT FROM PROMINENT NAMES… #HanumanAnsh has received an encouraging response at select screenings, along with appreciation and support from several prominent personalities.

Among those who pic.twitter.com/w6ALjjzRgc

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 31, 2026

7 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स का कहना है कि फिल्म ऑडियस को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव भी देगी. यही वजह है कि इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अब नई रिलीज डेट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषय पर बनी ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button