Handmade Doormat Ideas: पुरानी बोरी से बनाएं सुंदर डोरमेट, एक भी कचरा नहीं आएगा घर के अंदर

Published on 6 सित॰ 2026

DIY Plastic Bag Rug: पुरानी बोरी फेंकने की बजाय बनाएं खूबसूरत DIY डोरमेट! जानिए बोरी, पुरानी रस्सी और कपड़ों से स्टाइलिश डोरमेट बनाने का आसान तरीका। बारिश में घर के अंदर आने वाली मिट्टी-कचरे को रोकने वाला ये सस्ता DIY आइडिया जरूर आजमाएं।

Easy Doormat DIY: पुरानी बोरी को फेंकने के बजाय उससे घर के लिए सुंदर और युजफुल डोरमेट बना सकते हैं। यह आसान DIY आइडिया न सिर्फ बेकार सामान को दोबारा यूज करने में मदद करेगा, बल्कि बारिश और धूल के मौसम में घर के फर्श को भी साफ रखने में काफी मददगार साबित होगा।

पुरानी बोरी को करें तैयार

डोरमेट बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी बोरी लें और उसे अच्छी तरह झाड़कर साफ कर लें। अगर बोरी पर मिट्टी या दाग हैं तो उसे धोकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद बोरी को मनचाहे आकार में काटें। किनारों को बराबर रखना जरूरी है ताकि डोरमेट देखने में अट्रैक्टीव लगे।

मजबूत बेस तैयार करें

डोरमेट को टिकाऊ बनाने के लिए बोरी की दो या तीन परतें एक-दूसरे के ऊपर रखें। इन्हें मजबूत धागे से सिल दें। अगर आपके पास पुराना कपड़ा, चादर या बेडशीट है तो उसे भी नीचे की परत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डोरमेट ज्यादा मजबूत बनेगा।

रस्सी से दें स्टाइलिश लुक

अब मोटी सूती रस्सी या जूट की रस्सी लें। इसे डोरमेट के चारों किनारों पर सिलते हुए लगाएं। आप चाहें तो बीच में भी रस्सी से बॉर्डर या कोई सिंपल पैटर्न बना सकती हैं। इससे साधारण बोरी का डोरमेट भी काफी खूबसूरत और हैंडमेड लुक वाला दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें- दादी-नानी के पुराने कांसे-पीतल के बर्तन आएंगे काम, इन 5 तरीकों से दें घर को रॉयल लुक

पुराने कपड़ों से करें सजावट

घर में पड़े पुराने कपड़ों के छोटे टुकड़ों को फेंकने के बजाय इनसे डोरमेट को सजाया जा सकता है। कपड़े की पट्टियां काटकर फूल, पत्तियां या ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाएं और उन्हें बोरी पर सिल दें। इससे डोरमेट को यूनिक लुक मिलेगा और पुराने कपड़ों का भी दोबारा यूज हो जाएगा।

कहां रखें यह DIY डोरमेट

बोरी से बना डोरमेट मेन डोर, बालकनी, किचन या वॉश एरिया के पास रखा जा सकता है। खासकर बारिश के मौसम में यह जूतों से आने वाली मिट्टी और नमी को काफी हद तक रोकने में मदद करेगा। गंदा होने पर इसे साफ करके दोबारा यूज भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में मच्छर-मक्खी का खेल खत्म, इस सीक्रेट ट्रिक से दूर रहेंगे कीड़े-मकोड़े