Gwalior Children Food Poisoning News: ड्राई फ्रूट समझकर बच्चों ने खा लिया खतरनाक फल, अचानक बिगड़ी 18 बच्चों की हालत, गांव में मचा हड़कंप

Published on 21 सित॰ 2026

Gwalior Children Food Poisoning News: ड्राई फ्रूट समझकर बच्चों ने खा लिया खतरनाक फल, अचानक बिगड़ी 18 बच्चों की हालत, गांव में मचा हड़कंप/image: IBC24 File

Gwalior Children Food Poisoning News: ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में 18 बच्चों ने जहरीला फल खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बच्चे गांव में हो रहे कथा भागवत के भंडारे में खाना खाने के लिए जा रहे थे। साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

रतनजोत फल को ड्राई फ्रूट समझकर खा लिया

दअरसल, गांव में भागवत कथा और भंडारे का आयोजन चल रहा था। बच्चे कथा और भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में खेत के किनारे लगे रतनजोत (Ratanjot Fruit Poisoning) के पौधे के फल को बच्चों ने ड्राई फ्रूट समझकर खा लिया। घर पहुंचने पर सभी बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन घबराकर आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल पीआईसीयू में रेफर कर दिया।

सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर

Gwalior Children Food Poisoning News बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है। जिसमें पांच बच्ची और 13 बच्चे शामिल है। अस्पताल में भर्ती बच्चों में तन्नू 9 वर्ष, सुमित 7 वर्ष, गौरव 5 वर्ष, प्रवीण 10 वर्ष, दिव्या 8 वर्ष, दिशा 11 वर्ष, पूजा 11 वर्ष और आरती 9 वर्ष शामिल हैं। कुल 18 बच्चों को भर्ती किया गया है। इनमें से 3 बच्चे पीआईसीयू में, 9 बच्चे एसडीयू में और 3 बच्चे हजार बिस्तर अस्पताल के साथ साथ 3 निजी अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ बच्चों के हार्ट और ऑक्सीजन लेवल की भी जांच की गई।

पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत

बीमार बच्चे के पिता रामपाल कुशवाह ने बताया कि, गांव में भागवत कथा और भंडारे का आयोजन चल रहा था। बच्चे कथा और भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में खेत के किनारे लगे रतनजोत के पौधे के फल को बच्चों ने ड्राई फ्रूट समझकर खा लिया। घर पहुंचने पर सभी बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। परिजन घबराकर आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल पीआईसीयू में रेफर कर दिया।

Join Our Whatsapp Group

 उपचार के बाद हालत खतरे से बाहर

Gwalior Children Food Poisoning News बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि, रतनजोत का फल खाने योग्य नहीं होता। इसे खाने से बच्चों में फूड पॉइजनिंग हो गई थी। जिसके कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत आई। प्रारंभिक उपचार के बाद अब सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी विशेष निगरानी की जा रही है।

 भंडारे में खाना खाने के जा रहे थे, जहरीला फल खा लिया

हस्तिनापुर थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में 18 बच्चों ने जहरीला फल खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बच्चे गांव में हो रहे भागवत कथा  के भंडारे में खाना खाने के लिए जा रहे थे।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_mahendra_kushwaha_2109-GWM-FOOD-POISONING-NF4.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_mahendra_kushwaha_2109-GWM-FOOD-POISONING-NF1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_mahendra_kushwaha_2109-GWM-FOOD-POISONING-NF5.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_mahendra_kushwaha_2109-GWM-FOOD-POISONING-NF9.mp4

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
  • Kailash Vijayvargiya Viral Video: ‘संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी’, महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल