धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों और सचिवालय परिसर से बच्चों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गुरुग्राम में ई- मेल के जरिए तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी।
- Published: 13 Jul 2026, 02:59 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 03:01 PM IST
Gurugram: दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार शरारती तत्वों ने गुरुग्राम के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों- एमिटी स्कूल, सालवन पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स स्कूल और प्रशासनिक केंद्र 'मिनी सचिवालय' को निशाना बनाया है। इन सभी जगहों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।
सुरक्षित निकाले गए बच्चे, स्कूलों की छुट्टी
धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने बिना कोई देरी किए सुरक्षा कदम उठाए। एहतियात के तौर पर सभी संबंधित स्कूलों और मिनी सचिवालय परिसर से बच्चों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। पैनिक (घबराहट) की स्थिति से बचने के लिए स्कूलों में तुरंत छुट्टी की घोषणा कर बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है।
मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीमें सभी लोकेशंस पर पहुंच गईं। मिनी सचिवालय और तीनों स्कूलों में गहन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोने-कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
ई-मेल के सोर्स की जांच में जुटी साइबर सेल
गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की साइबर सेल टीम इस धमकी भरे ई-मेल के आईपी एड्रेस और स्रोत (Source) को ट्रैक करने में जुट गई है, ताकि अफवाह फैलाने वाले या धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी अफवाहें
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के कई बड़े स्कूलों और संस्थानों को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जो जांच के बाद महज एक अफवाह (Hoax Call) साबित हुए थे। हालांकि, बार-बार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता को जरूर बढ़ा दिया है।3 बड़े स्कूलों और मिनी सचिवालय को मिली बम की धमकी, बच्चों की छुट्टी कर सुरक्षित निकाला बाहर
दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार शरारती तत्वों ने गुरुग्राम के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों-एमिटी स्कूल, सालवन पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स स्कूल और प्रशासनिक केंद्र 'मिनी सचिवालय' को निशाना बनाया है। इन सभी जगहों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।
सुरक्षित निकाले गए बच्चे
धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने बिना कोई देरी किए सुरक्षा कदम उठाए। एहतियात के तौर पर सभी संबंधित स्कूलों और मिनी सचिवालय परिसर से बच्चों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। पैनिक (घबराहट) की स्थिति से बचने के लिए स्कूलों में तुरंत छुट्टी की घोषणा कर बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है।
मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीमें सभी लोकेशंस पर पहुंच गईं। मिनी सचिवालय और तीनों स्कूलों में गहन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कोने-कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
ई-मेल के सोर्स की जांच में जुटी साइबर सेल
गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की साइबर सेल टीम इस धमकी भरे ई-मेल के आईपी एड्रेस और स्रोत (Source) को ट्रैक करने में जुट गई है, ताकि अफवाह फैलाने वाले या धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी अफवाहें
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के कई बड़े स्कूलों और संस्थानों को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जो जांच के बाद महज एक अफवाह (Hoax Call) साबित हुए थे। हालांकि, बार-बार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस प्रशासन, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की चिंता को जरूर बढ़ा दिया है।
धमकी भरा ई-मेल मिलते ही गुरुग्राम पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर सभी परिसरों से बच्चों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूलों में तुरंत छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया है।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।