Ground Report: 'ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हो' AISA के नारों से गूंजा Jantar Mantar, बैरिकेडिंग के बीच प्रदर्शन

Published on 25 सित॰ 2026

Time Updated: Friday, September 25, 2026, 17:27 [IST]

Jantar Mantar Ground Report: SIR यानी वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision को लेकर विवाद के बीच शुक्रवार (25 सितंबर) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का माहौल रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे। AISA (All India Students' Association) ने भी दिल्ली में प्रदर्शन किया और CEC के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Oneindia Hindi ने जंतर-मंतर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। प्रदर्शन स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात था और कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर रोड की ओर बढ़ने से रोका गया। प्रशासन की ओर से लगातार घोषणा की जा रही थी कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है और इलाके में धारा 163 लागू है। आइए Oneindia के कमैर से देखते हैं पूरी ग्राउंड रिपोर्ट....

jantar-mantar-ground-report

जंतर-मंतर पर कई लेयर में बैरिकेडिंग

शुक्रवार को जंतर-मंतर का इलाका सामान्य दिनों के मुकाबले अलग नजर आया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेड लगाए थे। कुछ जगहों पर रास्ता रोकने के लिए बसों को भी लगाया गया था।

jantar-mantar-ground-report-aisa-protesters

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती भी दिखाई दी। प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों को बैरिकेड के बाहर ही रोक दिया गया। Oneindia Hindi के ग्राउंड विजुअल्स में प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' और 'ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो' जैसे नारे लिखे पोस्टर दिखाई दिए।

jantar-mantar-ground-report-aisa-protesters

AISA का भी प्रदर्शन, जंतर-मंतर बना प्रदर्शन स्थल

जंतर-मंतर पर AISA से जुड़े प्रदर्शनकारी भी नजर आए। संगठन की ओर से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। प्रदर्शन में कई एक्टिविस्ट और जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, योगेंद्र यादव, RJD MP मनोज झा, CPI(ML) लिबरेशन के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य, वकील प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज और नंदिता नारायण शामिल थे।

jantar-mantar-ground-report-aisa-protesters

दोपहर करीब सवा दो बजे जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के कारण सड़क पर आवाजाही प्रभावित होती दिखाई दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित बैरिकेडिंग के बाहर रखने की कोशिश की।

jantar-mantar-ground-report-

'हमारे वोट ही कट जाएंगे तो सरकार कैसे चुनेंगे?'

प्रदर्शन में शामिल एक नागरिक सुभाष चंद्र ने Oneindia Hindi से बातचीत में कहा कि सरकार जनता के वोट से चुनी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मतदाता सूची से लोगों के नाम हट जाते हैं तो वे अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए मतदान कैसे कर पाएंगे। प्रदर्शनकारियों की ओर से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और SIR की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।

'मोदी-अमित शाह के वोट की जितनी कीमत, उतनी ही मेरे वोट की', हुदा जरीवाला का ज्ञानेश कुमार पर हमला

AAP की नेशनल स्पोक्सपर्सन हुदा जरीवाला ने SIR और Form 6 को लेकर चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक के वोट की कीमत बराबर है। हुदा ने कहा कि जितना मोदी-अमित शाह के वोट की कीमत है, उतना ही हुदा जरीवाला के वोट की कीमत है। आप हम पर सवाल नहीं उठा सकते। उन्होंने Form 6 में पूछे जा रहे सवालों पर भी आपत्ति जताई। हुदा ने कहा कि भारतीय नागरिकों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए ऐसे फॉर्म भरने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि हम हिंदुस्तानी नागरिक हैं, हमें यह साबित करने के लिए आपका Form 6 भरने की जरूरत नहीं है।

jantar-mantar-ground-report-aisa

हुदा ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक इस मुद्दे को लेकर सामने आएंगे। उन्होंने CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का भी जिक्र किया और कहा कि वे उनके इस्तीफे का इंतजार कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे सवालों का सामना करने से बच रहे हैं। हुदा ने यहां तक कहा कि ज्ञानेश कुमार का पासपोर्ट जब्त किया जाना चाहिए और उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने थाने में दी शिकायत

आपको बता दें कि, बीते दिन यानी 24 सितंबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने मतदाता सूची में कथित हेरफेर का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह उसकी जांच कर रही है।

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस की तैयारी

जंतर-मंतर से पटेल चौक और मेट्रो स्टेशन पार्किंग की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस की ओर से लगातार अनाउंसमेंट किया गया। प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने के लिए कहा गया। मौके पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर वहां से ले जाने की व्यवस्था भी की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

क्या है पूरा SIR विवाद?

SIR यानी Special Intensive Revision मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया है। हाल के दिनों में इसे लेकर राजनीतिक दलों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर तीखी बहस चल रही है। इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR, नए मतदाताओं के फॉर्म और वोटर डेटा से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज करने की बात खुली। इससे चुनाव आयोग में ही मतभेद की स्थिति पैदा हुई। इसके बाद से, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर 25 सितंबर को देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आपत्तियों के अस्तित्व से इनकार नहीं किया, लेकिन कहा कि ये सुझाव थे और आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।