Govinda Top Controversies: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी को लेकर विवादों चल रहे हैं. सिर्फ यहीं नहीं गोविंदा का विवादों से पुराना नाता रहा है.
Share

Govinda Top Controversies: बॉलीवुड एक्टर गोविंद ने 90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया है. फैंस आज भी उनकी एक्टिंग और डांस के दिवाने है. गोविंदा ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं, लेकिन पिछले काफी सालों से वो एक्टिंग से दूर हैं. वहीं पिछले कुछ सालों में कई विवादों का सामना करना पड़ा है. हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रहे विवाद के चलते भी गोविंदा चर्चा का विषय बने हुए हैं.
1 / 5

गोविंदा हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और कथित गर्लफ्रैंड कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़े विवाद के चलते सुर्खियों में हैं. वहीं सुनीता आहूजा भले ही गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया हो, लेकिन दोनों के बीच रिश्तों को लेकर विवाद अभी तक थमा नहीं है. उन्होंने ये दावा किया कि वो कोमल रानी से शादी करने वाले थें.
2 / 5

गोविंदा का नाता और भी कई विवादों से रहा है. साल 2008 में गोविंदा ने फिल्म 'हनी है तो मनी है' की शूटिंग के दौरान सेट पर संतोष राय नाम के फैन को थप्पड़ मारा था, जिसके चलते उन्हें एक दशक तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. साल 2017 में जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया, फैन से माफी मांगी और उसे मुआवजा भी दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.
3 / 5

90 के दशक में गोविंदा और डेविड धवन ने एक के बाद एक 15 हिट फिल्म दी थी. डेविड धवन अपने समय के सबसे लोकप्रिय अभिनेता निर्देशक जोड़ियों में से एक थे. साल 2009 के आसपास दोनों के बीच एक बड़ा मनमुटाव हुआ. खबरों की मानें तो फिल्म 'चश्मे बद्दूर' को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को फिर से ठीक कर लिया है.
4 / 5

गोविंदा का उनके भतीजे और मशहूर कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक के साथ विवाद भी खूब चर्चा में रहा है. साल 2026 में एक कॉमेडी शो के दौरान कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा से ऐसा मजाक किया जिससे वो नाराज हो गए. हालांकि, साल 2024 में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दोनों परिवार के बीच रिश्ते फिर से पहले जैसे दिखे थे.
5 / 5
Follow Us