'मेरी जिंदगी में नेगेटिव लोग हैं' Govinda संग रिश्ते में खटास के बीच Sunita Ahuja लेंगी नया घर? बोलीं- अगले गणपति तक मुझे खुद का...

Published on 13 सित॰ 2026

Sunita Ahuja Expressed Desire to Buy New Home: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच के आपसी विवाद इन दिनों सोशल मीडिया और गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. एक तरफ जहां गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सुनीता आहूजा भी खुलकर अपनी बात रखने और गोविंदा को आड़े हाथों लेने में पीछे नहीं हटती हैं.

इन तमाम घरेलू अनबन और निजी खींचतान के बीच, सुनीता आहूजा ने एक सकारात्मक पहल करते हुए इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर पर धूमधाम से बप्पा की स्थापना करने का खास फैसला किया है. वहीं, सुनीता आहूजा ने इस दौरान अपनी फ्यूचर प्लानिंग पर भी खुलकर बात की है. आइए जानें, सुनीता आहूजा ने गोविंदा और अपने फ्यूचर प्लान को लेकर क्या कुछ कहा? 

काम को लेकर सुनीता आहूजा ने कही ये बात 

जूम के साथ एक बातचीत में सुनीता आहूजा ने गणेशोत्सव को लेकर अपनी एक्साइटमेंट खुलकर जाहिर की. उन्होंने बताया कि इस साल वह अपने घर पर गणपति बप्पा को जरूर लाएंगी, क्योंकि पिछले साल ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और बप्पा की कृपा से उनके जीवन में काफी अच्छे बदलाव आए हैं. पिछले एक साल के सफर पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने दो पॉपुलर टीवी शो किए, जिसमें नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'लॉकअप 2' और 'मां है ना' शामिल हैं. 

इसके अलावा, उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म भी की है, जिसे एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया गया है और इसके निर्देशन की कमान साजिद खान ने संभाली है. सुनीता आहूजा ने आगे कहा कि उन्हें इस बात से बेहद खुशी मिलती है जब गणेश चतुर्थी के दौरान उनके घर रिश्तेदार आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. 

अपना खुद का घर खरीदेंगी सुनीता आहूजा? 

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने अपनी फ्यूचर प्लानिंग और इच्छाओं का भी खुलकर जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह इस गणेश उत्सव में बप्पा से प्रार्थना करेंगी कि अगले साल तक वह अपना खुद का नया घर खरीद लें. इसके साथ ही उन्होंने भगवान से अपने बच्चों की शानदार सफलता, खुद के लिए तरक्की और जीवन में केवल सुख-शांति की कामना की है.

यह भी देखें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल

'मेरी जिंदगी में कुछ हैं नेगेटिव लोग...'

गोविंदा के साथ चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों के बीच सुनीता ने अपने दिल की बात कहते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जीवन में किसी भी तरह की मानसिक तनाव या कलह नहीं चाहिए. सुनीता आहूजा ने आगे कहा, "मेरी जिंदगी में कुछ हैं नेगेटिव लोग. बप्पा उनको बाहर निकालकर फेंक दे, मुझे और मेरे बच्चों को आशीर्वाद दें कि हम इतना काम करें, अच्छा काम करें और अच्छे लोगों के साथ काम करें. इस दुनिया में जितने भी नेगेटिव लोग हैं, वो मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी से हट जाएं."

गोविंदा और सुनीता के बीच का विवाद क्या है? 

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में पिछले कुछ सालों से अनबन बनी हुई है. सुनीता आहूजा ने कुछ वक्त पहले ही तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन गोविंदा का नाम कोमल रानी संग जुड़ने पर अचानक उन्होंने ने अपनी तलाक की अर्जी कोर्ट से वापिस ले ली. हालांकि, इनके रिश्ते में इसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं आया. सुनीता लगातार गोविंदा को लेकर नेगेटिव बयान देती नजर आती हैं, जिस पर कई बार हीरो नंबर 1 ने एतराज भी जताया है. फिलहाल दोनों पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. 

यह भी देखें- ‘आसमान में बहुत सी बातें लिख दी गई हैं...’, सुनीता-कोमल विवाद पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात