Aug 11, 2026 11:10 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Google Pixel 11 Pro XL की तस्वीरें लॉन्च से पहले सामने आ गई हैं। बता दें कि गूगल की नई पिक्सेल 11 सीरीज 12 अगस्त को 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। एक टिप्स्टर ने Pixel 11 Pro XL की हैंड्स-ऑन तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कर दी हैं।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Google Pixel 11 सीरीज का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। गूगल की नई पिक्सेल 11 सीरीज 12 अगस्त को 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके लॉन्च से पहले, Pixel 11 Pro XL की कथित 'हैंड्स-ऑन' तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि इसमें जाना-पहचाना पिक्सेल डिजाइन है, साथ ही इसमें नई नोटिफिकेशन लाइट भी दी गई है। वहीं, एक रिटेल बॉक्स से इस कथित फोन के एक और कलर ऑप्शन का भी पता चला है। गूगल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Pixel 11 Pro XL के दोनों शेड्स की झलक भी दिखाई है।
गूगल की नई पिक्सेल 11 सीरीज 12 अगस्त को 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
Google Pixel 11 Pro XL की तस्वीरें लीक
@PixelNewsHub ने सबसे पहले एक्स पर ये कथित 'हैंड्स-ऑन' तस्वीरें पोस्ट कीं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कैरियर डेमो यूनिट्स की हैं, जो गूगल के आने वाले 'मेड बाय गूगल' इवेंट से पहले आई हैं।
सबसे खास डिटेल मैट ब्लैक फिनिश है। लीक हुए फोन का रियर पैनल डार्क ग्रे या लगभग ब्लैक कलर का प्रतीत होता है। ओवरऑल डिजाइन पिछली पीढ़ी के पिक्सेल प्रो मॉडल से मिलता-जुलता है। कैमरा बार पहले की तरह होरिजॉन्टल लेआउट को भी बरकरार रख सकता है, हालांकि इसमें एक नया एलिमेंट शामिल है।
वह एलिमेंट HiLight LED है, जिसके पिक्सेल 11 सीरीज में एक नया एडिशन होने की उम्मीद है। इसके, पहले पिक्सेल ग्लो के रूप में आने की अफवाह थी, यह कैमरा बार में लगा एक बड़ा व्हाइट सर्कुलर कंपोनेंट है। हालांकि गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह क्या काम करेगा, लेकिन लीक से पता चलता है कि यह एक RGB LED है जिसका उद्देश्य नोटिफिकेशन लाइट के रूप में काम करना है। कथित तौर पर इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि फोन को डिस्प्ले की तरफ से नीचे की ओर रखने पर यह दिखाई देता रहेगा।
पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, पिक्सेल 11 सीरीज का 'हाईलाइट' फीचर चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स से आने वाले नोटिफिकेशन के लिए चमक सकता है और Gemini AI के साथ इंटरैक्शन के दौरान विजुअल संकेत दे सकता है।
लीक हुई तस्वीरों में गूगल पिक्सेल 11 Pro XL के एक और कलर वाले मॉडल का रिटेल बॉक्स भी दिख रहा है, जिसमें फोन सैंडी या पिंक शेड का नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक, बॉक्स पर "Dune" नाम लिखा है, हालांकि पहले की कुछ लीक रिपोर्ट्स में इस रंग को "Coral" या "Canyon" बताया गया था।
गूगल ने अपने गूगल पिक्सेल 11 Pro के लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक दिखा दी है। टेक कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में इन दोनों कलर्स की झलक दिखाई थी। उम्मीद है कि 12 अगस्त को 'मेड बाय इवेंट' इवेंट में पिक्सेल 11 सीरीज के लॉन्च के आस-पास इसके बारे में और जानकारी सामने आएगी।
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
