Google Pixel 11 Pro Fold को अगले हफ्ते दुनियाभर में लॉन्च किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने टीजर्स के जरिए फोन का लुक सामने लाया है। ...और पढ़ें
Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन सामने आया।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel 11 Pro Fold अगले हफ्ते भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। गूगल का ये नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Pixel 11 और Pixel 11 Pro के साथ मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी ने हाल ही में अपने नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन्स की झलक दिखानी शुरू की थी। अब टेक जायंट ने Google Pixel 11 Pro Fold का ऑफिशियल डिजाइन शेयर कर दिया है, जिससे पहले लीक हुए रेंडर्स में दिखे हल्के-फुल्के बदलावों की पुष्टि हो गई है। फोल्डेबल फोन में पहले जैसा ही स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, हालांकि कैमरा आइलैंड में थोड़ा बदलाव करके दो पिल-शेप वाले कटआउट्स दिए गए हैं।
Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन आया सामने
X पर एक पोस्ट के जरिए गूगल ने अपने जल्द लॉन्च होने वाले फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold के डिजाइन का खुलासा किया। स्मार्टफोन में खास तौर पर रियर कैमरा मॉड्यूल में बदलाव देखा जा सकता है। Pixel 11 Pro Fold में स्क्वायर शेप वाले कैमरा प्लेटो को बरकरार रखा गया है, लेकिन कैमरा लेंस वाले दोनों वाइजर पिछले मॉडल की तुलना में थोड़े बड़े नजर आ रहे हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि Pixel 11 और Pixel 11 Pro मॉडल्स में मिलने वाली 'Pixel Glow' लाइट इस फोल्डेबल फोन से गायब दिख रही है। फोन के बैक पैनल के ठीक बीच में गूगल का आइकॉनिक 'G' ब्रांडिंग लोगो दिया गया है। हैंडसेट के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि ऊपरी हिस्से पर स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन कटआउट दिखाई दे रहा है।
— Made by Google (@madebygoogle) August 3, 2026
इसके अलावा, Google Pixel 11 Pro Fold को एक खूबसूरत ग्रीन फिनिश में टीज किया गया है। फोन में कई Gemini AI फीचर्स मिलना तय है। इसका फ्लैट फ्रंट और रियर पैनल भी पिछले लीक्स जैसा ही नजर आ रहा है। ये फोन भारत समेत दुनियाभर में 12 अगस्त को लॉन्च होगा। Pixel 11 सीरीज उसी दिन से भारत में Flipkart के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8-इंच की फोल्डेबल OLED स्क्रीन और बाहर 6.4-inch की OLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें नया Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें 48-megapixel का मेन कैमरा, 10.5-megapixel का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए कवर और मेन फोल्डेबल डिस्प्ले पर 10-मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।