Google में काम करने वाली कर्मचारी ने बताया ऑफिस कल्चर! फ्री का खाना या गैजेट नहीं बल्कि ये है असली खासियत

Published on 6 अक्टू॰ 2026

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक में काम करना कई लोगों के लिए एक सपने जैसा हो सकता है. अच्छी सैलरी, सुविधाएं और काम करने का माहौल इसकी बड़ी वजह माने जाते हैं. लेकिन गूगल की एक कर्मचारी हेमा के लिए कंपनी में काम करने की सबसे खास बात कुछ और है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में हेमा ने अपने अनुभव के बारे में बताया और कहा कि उनके लिए गूगल की सबसे बड़ी खासियत वहां के लोग हैं. उन्होंने बताया कि उनके आसपास के लोगों ने कंपनी में काम करने के अनुभव को उनके लिए खास बनाया है. 

वीडियो में शेयर किया अनुभव 

दरअसल, गूगल में काम करने वाली हेमा ने अपने इस अनुभव को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली है. उन्होंने वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि गूगल में काम करने का सबसे बड़ा फायदा वहां का फ्री खाना या मिलने वाली अन्य सुविधाएं नहीं हैं बल्कि वहां के लोग हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सोचता है कि गूगल में काम करने का मतलब केवल मुफ्त खाने और ऑफिस में मिलने वाली फ्री सुविधाएं लेकिन ऐसा नहीं है.

कर्मचारियों की तारीफ 

हेमा ने अपने सहकर्मियों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले लोग काफी स्किल्ड और समझदार हैं, लेकिन इसके साथ ही वे विनम्र और मददगार भी हैं. उनके मुताबिक, ऐसे लोगों के साथ काम करने से कर्मचारियों को लगातार कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है. यहां उन्हें यह डर नहीं रहता कि सीखते हुए वे दूसरों से पीछे रह जाएंगे.  

केवल ऑफिस तक सीमित नहीं... 

हेमा ने वीडियो में आगे बताया कि गूगल में टीमवर्क सिर्फ ऑफिस के रोजमर्रा के काम तक सीमित नहीं है. उन्होंने सहकर्मियों के साथ मिलकर त्योहारों के कार्यक्रम आयोजित करने से लेकर बड़ी परियोजनाओं पर काम करने तक के अपने अनुभव शेयर किया है. उनके मुताबिक, गूगल में काम करने का अनुभव सिर्फ प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने तक सीमित नहीं है. यहां लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं, अपने स्तर पर योगदान देते हैं और मिलकर एक गोल के लिए काम करते हैं.

आपकी ग्रोथ तय है...

हेमा ने कहा कि किसी व्यक्ति के आसपास रहने वाले लोग उसके विकास पर बड़ा असर डालते हैं. गूगल में काम करने के दौरान उन्हें भी इसका अनुभव हुआ. उनके मुताबिक, जब आप ऐसे लोगों के साथ काम करते हैं जो अपने काम में अच्छे हैं और दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, तो उनसे सीखने का मौका मिलता है. 

करियर बनाने वालों को दी ये सलाह

वीडियो के आखिर में हेमा ने उन लोगों को भी सलाह दी जो अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और अपनी मेहनत के नतीजे के लिए थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपने आसपास ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें. उनका कहना है कि मेहनत करते रहें, प्रक्रिया पर भरोसा रखें और ऐसा माहौल चुनें जहां आपको सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे. 

सोशल मीडिया पर लोगों ने भी की तारीफ

हेमा के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं. कई यूजर्स ने इस बात पर अपनी सहमति जताई है. यूजर्स का मानना है कि अच्छे सहकर्मी और काम का अच्छा माहौल किसी के करियर पर बड़ा असर डाल सकते हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि सहयोगी सहकर्मियों के साथ काम करने से ऑफिस का माहौल बेहतर होता है और नई चीजें सीखने में भी मदद मिलती है. वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि अपने आसपास मेहनती और समझदार लोगों को देखकर खुद भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है.

---- समाप्त ----