Golmaal 5 Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की इस साल एक पिक्चर रिलीज हो चुकी है. साथ ही 2 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो जाएगी, जिसके लिए फिलहाल एक्टर्स तेजी से प्रमोशंस कर रहे हैं. यूं तो अजय देवगन की इस साल के एंड में ‘रेंजर’ भी आने वाली है. वहीं और भी प्रोजेक्ट्स उनके खाते में हैं, जिनका लगातार कर रहे हैं. जिनमें से एक ‘गोलमाल 5’ भी है, जिस पर वो लगातार काम कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी भी हैं. अब फिल्म को लेकर शरमन जोशी ने कहा कि, गोलमाल 5 की शूटिंग पूरी कर ली है.
दरअसल रोहित शेट्टी और अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है. अब शरमन जोशी ने बताया कि शूटिंग पूरी होने के साथ, फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में चली गई है. एक्टर फिल्म के लेटेस्ट चैप्टर में लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. जिन्होंने फिल्म में फिर से अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर बात की है. वो कहते हैं कि- ”अजय सर के साथ गोलमाल में काम करना मेरे लिए बहुत ही खूबसूरत मौका रहा है, जो मुझे दोबारा मिला है. मैंने इस जर्नी को बहुत एन्जॉय किया है.”
शरमन जोशी ने फिल्म पर दिया ये अपडेट
इस दौरान शरमन जोशी ने Golmaal 5 को लेकर बताया कि टीम ने प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी कर ली है. फिल्म को रिलीज के लिए तैयार करने के लिए पर्दे के पीछे काम जारी है. हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है. बहुत जल्द हम यह फिल्म आप सबके सामने लेकर आएंगे.” दरअसल जब मार्च 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तो रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा था.
बताते चलें कि शरमन जोशी ने साल 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ में लक्ष्मण का किरदार निभाया था. अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर के साथ उनकी कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद जब सीक्वल की बात शुरू हुई, तो शरमन जोशी की मैनेजमेंट टीम ने काफी ज्यादा फीस मांगी थी.
बाद में कई इंटरव्यूज में शरमन जोशी ने माना था कि मैनेजमेंट की तरफ से ज्यादा फीस की मांग करना एक गलत फैसला था. खैर, रोहित शेट्टी और शरमन जोशी के बीच अब सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं. यही वजह है शरमन जोशी ‘गोलमाल 5’ में वापसी करने जा रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More