Golden Boot रेस में एमबापे ने मेसी को छोड़ा पीछे, विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने - India TV Hindi

Published on 19 जुल॰ 2026

Highlights

  • किलियन एमबापे ने 10 गोल के साथ गोल्डन बूट रेस में पहली पोजीशन पर किया कब्जा।
  • एमबापे 22 गोल के साथ फीफा विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
  • मेसी के पास अब फाइनल मुकाबले में एमबापे को पीछे छोड़ गोल्डन बूट जीतने का मौका है बाकी।

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे ने इंग्लैंड के खिलाफ थर्ड पोजीशन के लिए हुए मुकाबले में दो गोल करने के साथ गोल्डन बूट जीतने की रेस में खुद को नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचा लिया है। अब अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी पर रहने वाली हैं जो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में कुल 8 गोल किए हैं। ऐसे में मेसी जो अब तक अपने करियर में गोल्डन बूट जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं उनके सामने एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। वहीं एमबापे अब विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

गोल्डन बूट जीतने के लिए मेसी को फाइनल में दिखाना होगा अपना जादू

लियोनल मेसी की नजरें जहां अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार विश्व कप में जिताने की बड़ी जिम्मेदारी स्पेन के खिलाफ मुकाबले में रहने वाली है तो वहीं उनके लिए गोल्डन बूट रेस में पहले नंबर पर पहुंचने की राह थोड़ा मुश्किल हो गई है। एमबापे ने इस फीफा विश्व कप में 10 गोल और चार असिस्ट किए हैं। वहीं मेसी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 8 गोल और चार असिस्ट किए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 7-7 गोल के साथ इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद हैं जिनकी टीमों का सफर विश्व कप में खत्म हो चुका है। एमबापे ने पिछली बार खेले गए फीफा विश्व कप में भी गोल्डन बूट को अपने नाम किया था, जिसमें फ्रांस की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उन्हें अर्जेंटीना के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।

फीफा विश्व कप 2026 में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल असिस्ट
किलियन एमबापे फ्रांस 10 4
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 8 4
जूड बेलिंगहम इंग्लैंड 7 1
एर्लिंग हालंद नॉर्वे 7 0
उस्मान डेम्बेले फ्रांस 6 2
हैरी केन इंग्लैंड 6 1

विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने एमबापे

किलियन एमबापे ने इंग्लैंड के खिलाफ थर्ड पोजीशन के मुकाबले में दो गोल के दम पर अब विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में पहली पोजीशन हासिल कर ली है। एमबापे फीफा विश्व कप के इतिहास में 22 गोल अब तक कर चुके हैं जिसमें उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा है जो 21 गोल करने में कामयाब हो सके हैं। एमबापे ने ये कमाल सिर्फ तीन विश्व कप में खेलते हुए किया।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड ने फ्रांस को दी 6-4 के अंतर से मात, फीफा विश्व कप 2026 में थर्ड पोजीशन पर किया खत्म

फीफा विश्व कप फाइनल से पहले मेसी ने भरी हुंकार, कहा - हम अपना सब कुछ झोंकने के लिए हैं तैयार

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।