Gold Silver Price Crash: ब्याज दर बढ़ते ही औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, 1.13 लाख के करीब लुढ़का गोल्ड, सिल्वर भी धराशायी, जानें आज क्या है 10 ग्राम का भाव?

Published on 16 सित॰ 2026

Gold Silver Price Crash: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले का असर सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) पर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में जोरदार गिरावट आई है। आज 18 कैरेट वाला सोना घटकर 1.13 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई।

Gold Silver Price Crash: ब्याज दर बढ़ते ही औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, 1.13 लाख के करीब लुढ़का गोल्ड, सिल्वर भी धराशायी, जानें आज क्या है 10 ग्राम का भाव?

(Gold Silver Price Crash/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 17, 2026 / 10:10 am IST

Published Date: September 17, 2026 10:07 am IST

HIGHLIGHTS

  • फेड ने बढ़ाई ब्याज दर
  • सोने में 1.47% गिरावट
  • चांदी 1.69% टूटी

नई दिल्ली: Gold Silver Price Crash: कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Crash) में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 15 और 16 सितंबर की बैठक के बाद ब्याज दर में 25 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दरों की लक्ष्य सीमा 3.75% से 4% हो गई है। बता दें कि साल 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी देखने को मिली है। अमेरिका में मंहगाई अभी भी फेड के 2% लक्ष्य से ऊपर है। अगस्त में उपभोक्ता महंगाई दर 3.4% रही। ऐसे माहौल में आज 17 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी सस्ता

फेड के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा। कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 1.47% गिरकर 4,322.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी में करीब 1.69% की गिरावट आई और इसका भाव 63.820 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। ब्याज दरों में बदलाव का असर निवेशकों की धारणा पर देखने को मिला।

MCX पर भी तेज गिरावट

वहीं, आज घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) घट गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना करीब 1,533 रुपये टूटकर 1,50,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी की कीमत करीब 2,386 रुपये घटकर 2,32,400 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। इससे घरेलू कमोडिटी बाजार में भी दबाव का असर साफ नजर आया।

घरेलू बाजार में क्या हैं भाव?

बुलियन मार्केट में भी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जहां 24 कैरेट सोना करीब 1,51,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना लगभग 1,39,948 रुपये और 18 कैरेट सोना (Gold Rate Today) करीब 1,13,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं देश में आज चांदी का भाव (Silver Price Today) करीब 2,32,260 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • NSE IPO Open: खुल गया NSE IPO… अब निवेशकों की होगी बंपर कमाई? GMP क्या बता रहा है? जानें प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी डिटेल 
  • Teachers Kramonnati Vetanman News: दिवाली से पहले शिक्षकों को बड़ी सौगात, क्रमोन्नत वेतनमान की मांग पर लगी मुहर, खबर सुनकर खुशी से झूम उठेंगे टीचर्स
  • Good News for Farmers on PM Modi Birthday: कर्जमाफी की राह देख रहे किसानों के लिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर आई बड़ी खुशखबरी, भाजपा सरकार ने अन्नदाताओं के हित में लिया बड़ा फैसला

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

उत्तर:  अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा।

प्रश्न 2:  फेड ने ब्याज दर कितनी बढ़ाई?

उत्तर:  फेड ने ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है।

प्रश्न 3:  बुलियन मार्केट में आज 18 कैरेट सोने का भाव क्या रहा?

उत्तर:  बुलियन मार्केट में आज 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,13,685 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

प्रश्न 4:  घरेलू बाजार में चांदी का भाव कितना है?

उत्तर:  चांदी करीब ₹2,32,260 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: Gold and Silver Price Crash: Gold and silver prices plummeted as interest rates rose; gold tumbled towards the ₹1.13 lakh mark and silver also crashed find out today's rate for 10 grams.