Sep 03, 2026 05:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Gold Price Today: आज 3 सितंबर को सोने में मामूली तेजी आई
- जन्माष्टमी से पहले सोना थोड़ा महंगा हुआ है
- हालांकि, सोने के दाम में तेजी आने के पीछे घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल कारण जिम्मेदार हैं

Gold Price Today: आज 3 सितंबर को सोने में मामूली तेजी आई।
Gold Price Today: आज 3 सितंबर को सोने में मामूली तेजी आई। जन्माष्टमी से पहले सोना थोड़ा महंगा हुआ है। हालांकि, सोने के दाम में तेजी आने के पीछे घरेलू से ज्यादा इंटरनेशनल कारण जिम्मेदार हैं। आज गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 141 रुपये की तेजी के बाद 1.53 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.40 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो गुरुवार 3 सितंबर का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में सोने का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
बिहार में गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 142 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.40 लाख रुपये रहा।
मुंबई में आज का गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने में 157 रुपये की तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.40 लाख रुपये रहा।
यूपी में आज का गोल्ड रेट
यूपी के लखनऊ में सोने का भाव 1,54,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 163 रुपये चढ़ा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
सोने में क्यों आई आज तेजी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व में लंबे समय तक सैन्य कार्रवाई न करने के संकेत से सोने की कीमतों को सहारा मिला। नई लड़ाई के बाद लंबे युद्ध की आशंका बढ़ गई थी, जिससे तेल की कीमतें बढ़ने और महंगाई बढ़ने का डर पैदा हुआ था। अब युद्ध लंबा खिंचने की आशंका कुछ कम होने से तेल की कीमतों में तेजी भी धीमी पड़ी है और महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है।
इसके अलावा डॉलर की कीमत में थोड़ी गिरावट आई, जबकि जापानी येन में तेज मजबूती देखी गई। कमजोर डॉलर आमतौर पर सोने के लिए सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदने वाले निवेशकों के लिए सोना थोड़ा सस्ता हो जाता है। इसी वजह से सोने की मांग बढ़ सकती है और इसकी कीमतों को सपोर्ट मिलता है।