Gold Price Today: सोना ₹189 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.20 लाख के पार; जानें आज के ताजा भाव - Haribhoomi

Published on 16 जुल॰ 2026

Gold Price Today: 16 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड ₹1,41,713 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि चांदी ₹2.20 लाख प्रति किलो हुई। जानें कैरेट और शहरों के हिसाब से ताजा रेट।

Gold Price Today (16 July 2026)

Gold Price Today: सोना ₹189 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2.20 लाख के पार; जानें शहरों के ताजा भाव।

  • Published: 16 Jul 2026, 03:38 PM IST
  • Last Updated: 16 Jul 2026, 03:39 PM IST

Gold Price Today (16 July 2026):  आज यानी 16 जुलाई को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹189 गिरकर ₹1.42 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव ₹680 बढ़कर ₹2.20 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतों पर नजर डालें तो 14 कैरेट सोना ₹82,902 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना ₹1,06,285 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,29,809 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,713 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में  24 कैरेट सोने के ताजा भाव जानें। 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर कीमत 
दिल्ली  ₹1,43,440
मुंबई  ₹1,43,290
कोलकाता  ₹1,43,290
भोपाल  ₹1,43,340
जयपुर  ₹1,43,440
अहमदाबाद  ₹1,43,340
लखनऊ  ₹1,43,440
पटना  ₹1,43,340
रायपुर  ₹1,43,290

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।