Geyser vs Solar Water Heater:सर्दियों में गर्म पानी के लिए क्या लगवाएं, गीजर या सोलर वॉटर हीटर? जानें खर्च और बचत

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Geyser vs Solar Water Heater: विंटर का सीजन जल्द ही आने वाला है, ऐसे में ठंड के समय में नहाने से लेकर बर्तन धोने तक सब में गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप गीजर या सोलर वॉटर हीटर लगवाने की सोच रहें हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 

गीजर और सोलर वॉटर हीटर दोनों ही पानी गर्म करने के काम आता है, लेकिन इन दोनों में क्या बेहतर है, इनसे बिजली बिल (Electricity bill) में क्या प्रभाव पड़ता (Geyser vs Solar Heater Cost) है, आइए विस्तार से जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: Single Mutual Fund Investment: एक ही म्यूचुअल फंड में ज्यादा पैसा लगाने पर झेलना पड़ सकता है नुकसान, निवेश से पहले जान लें ये बात

गीजर और सोलर वॉटर हीटर में क्या है बेहतर

सोलर वॉटर हीटर लंबे समय की बचत और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है, जबकि इलेक्ट्रिक गीजर कम खर्च में तुरंत गर्म पानी और आसान इंस्टॉलेशन के लिए अच्छा विकल्प (Geyser vs Solar Water Heater) है।

सोलर वॉटर हीटर के फायदे

यह सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करता है, जिससे बिजली का बिल लगभग 50% से 70% कम हो जाता है। अच्छी क्वालिटी  जैसे स्टेनलेस स्टील टैंक वाले सोलर हीटर 15 से 25 साल तक आसानी से चलते हैं।  3 से 8 या इससे अधिक सदस्यों वाले बड़े घरों के लिए यह अधिक पानी स्टोर करने में सक्षम होता है।

एक सोलर वॉटर हीटर आमतौर पर 15 से 20 साल तक चलता है, जो इलेक्ट्रिक या गैस वाले वॉटर हीटर की तुलना में (Solar Water Heater Electricity Saving) काफी ज्यादा है।

लगवाने के नुकसान

1. वहीं सोलर वॉटर हीटर इसे खरीदने और छत पर लगवाने का खर्च करीब ₹25,000 या अधिक (Solar Water Heater Price) होता है, जो कि इलेक्ट्रिक गीजर से काफी ज्यादा होता है।

2. बारिश या घने बादलों वाले दिनों में धूप न मिलने पर पानी पूरी तरह गर्म नहीं हो पाता, जिसके लिए बैकअप हीटर की जरूरत पड़ती है।

3. इसे लगाने के लिए छत पर काफी खुली जगह चाहिए होती है।

इलेक्ट्रिक गीजर के फायदे

इलेक्ट्रिक गीजर आपको ₹5,000 से ₹10,000 के बजट (Electric Geyser Electricity Consumption) में आसानी से मिल जाता है। इसका स्विच ऑन करते ही 5 से 8 मिनट में पानी गर्म हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसे बाथरूम के किसी भी छोटे कोने में आसानी से दीवार पर लगाया जा सकता है और जगह कम घेरता है। इस पर मौसम का कोई असर नहीं होता, धूप हो या बारिश, यह हर मौसम में एक जैसा गर्म पानी देता है।

कमियां

1. सर्दियों में लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह भारी बिजली की खपत करता है जिससे मासिक बिल बढ़ जाता है।

  2. इनका सामान्य रुप से लगभग 8 से 12 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितना पड़ेगा बिजली बिल पर असर?

बिजली बिल पर सबसे ज्यादा असर इलेक्ट्रिक गीजर से पड़ता है, क्योंकि यह सीधे बिजली ग्रिड से ऊर्जा लेता है। वहीं, सोलर वॉटर हीटर सूर्य की रोशनी से पानी गर्म करता है, जिससे बिजली की खपत लगभग शून्य (₹0) हो जाती है।

अगर आप पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं, तो एक औसत परिवार में इसके इस्तेमाल करने के आधार पर यह 1500W से 3000W तक बिजली की खपत करता है। रोज़ाना इस्तेमाल करने पर यह आपके मासिक बिजली बिल में लगभग ₹300 से ₹900 या उससे अधिक आ सकता है। क्योंकि बिजली का बिल आप कितना इस्तेमाल करते हैं उस पर निर्भर करता है।  

यह भी पढ़ें: Petrol Filling Tips: 100 या 500 रुपये कितने का पेट्रोल भरवाना बेहतर? जानें फ्यूल पंप की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बात