गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर अर्शदीप सिंह ने किया कमेंट, तो समरीन कौर ने दिया GenZ वाला रिएक्शन

Published on 3 अग॰ 2026

Image

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर (फोटो साभार- samreenkaur__)

Arshdeep Singh And Samreen Kaur Love: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी केमिस्ट्री से फैंस को हिंट तो पहले ही दे दिया था, लेकिन अब अर्शदीप के एक कमेंट और समरीन के GenZ स्टाइल रिएक्शन ने साफ कर दिया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

समरीन ने शेयर किया स्टाइलिश वीडियो

समरीन कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक छोटा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस पर अर्शदीप ने तुरंत रिएक्ट किया और कमेंट में भालू और लाल दिल वाली इमोजी बनाया। इसके जवाब में समरीन ने भी लाल दिल वाला इमोजी बनाया। इसके बगल में उन्होंने लॉक के इमोजी के साथ रिप्लाई किया। दोनों का ये इंटरैक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस इसे दोनों के रिश्ते की "ऑफिशियल हिंट" मान रहे हैं। देखें वीडियो-

अर्शदीप कौर पहले ही लगा चुके हैं रिश्ते पर मुहर

इससे पहले अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से समरीन कौर के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे थे- "My Person"। शेयर की गई तस्वीरों में अर्शदीप और समरीन बेहद कंफर्टेबल नजर आए थे। जहां एक फोटो में दोनों कैमरे की तरफ स्माइल करते दिखे तो दूसरी में उनका बॉन्ड साफ नजर आया।

कब हुई दोनों के रिश्ते की शुरुआत

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्तों पर कयास IPL के दौरान ही शुरू हो गए थे। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के मैच के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें अर्शदीप सिंह समरीन कौर का हाथ पकड़कर शहर की गलियों में टहलते नजर आए थे। इस दौरान दोनों बेहद नॉर्मल अंदाज में समय बिता रहे थे।

क्या करती हैं समरीन कौर?

समरीन कौर साल 1999 में जम्मू में जन्मी हैं और पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज की फेमस चेहरा हैं। उन्होंने 'सरदार जी 2', 'नेल पॉलिश' और '83' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह बादशाह के "बावला" और जस मानक के "यारा तेरे वरगा" जैसे गानों में भी नजर आ चुकी हैं। वह जुबिन नौटियाल के "तुझे भूलना तो चाहा" गाने में लीड रोल कर चुकी हैं।

Aditya Sahu

आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article