'Gen-Z ही भविष्य है...' CJP के अभिजीत दिपके का दावा, कहा- 'मोदी और RSS प्रमुख को 'युवाओं की ताकत' का हुआ एहसास'

Published on 5 अग॰ 2026

देश

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 5, 2026, 09:30 PM IST

अभिजीत दिपके ने कहा कि Gen-Z के बढ़ते असर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी युवाओं से जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया है।

Image

CJP के अभिजीत दिपके (फाइल फोटो)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि Gen-Z के बढ़ते असर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी युवाओं से जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। दिपके ने कहा, 'ये देश के युवा ही हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी देर रात रील्स पोस्ट करने के लिए मजबूर किया है। मोहन भागवत भी Gen-Z से जुड़ना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि राजनीतिक और सामाजिक नेता Gen-Z की अहमियत को समझ रहे हैं, भले ही उन्हें यह समझने में कुछ समय लगा कि युवा पीढ़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दिपके ने कहा, 'Gen-Z हमारे देश का भविष्य है।' उन्होंने तर्क दिया कि देश के भविष्य के बारे में बातचीत को आकार देने के लिए युवाओं को ज़्यादा जगह मिलनी चाहिए।

दिपके ने आगे कहा कि 70 और 80 साल की उम्र के नेताओं की तुलना में युवा अपनी पीढ़ी के लोगों से बेहतर ढंग से जुड़ पाएंगे। उन्होंने कहा, 'बेहतर होगा कि युवा ही बात करें। आप 70-80 साल के लोग Gen-Z के लिए कुछ नया नहीं ला पाएंगे। वे युवाओं का प्रतिनिधित्व चाहते हैं।'

CJP प्रवक्ता सौरव दास का बड़ा आरोप

वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर्स और रिपोर्टर उनके घर में घुस आए और अंदर के दृश्य दिखा रहे थे। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए 'सुरक्षा का गंभीर खतरा'बताया। दास ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल मेरे घर में घुस आए हैं और अंदर के दृश्य दिखा रहे हैं। यह न केवल मेरी निजता का उल्लंघन है, बल्कि मेरे और मेरे परिवार के लिए सुरक्षा का गंभीर खतरा भी है।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन वीडियो के कारण असामाजिक तत्व उनके घर पर हमला करते हैं, तो इसके लिए सीधे तौर पर वे यूट्यूबर्स और उन्हें निर्देश देने वाले 'ट्रोल हैंडलर्स' जिम्मेदार होंगे।

Ravi Vaish

रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article