असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'

Published on 16 सित॰ 2026

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो MP, उत्तराखंड, गुजरात और असम में BJP की तरफ से लागू किया गया समान नागरिक संहिता (UCC) सिर्फ इसलिए बनाया गया, ताकि भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जाए.

Written By : विजय कुमार बिट्ठल |  Updated at : 16 Sep 2026 05:56 PM (IST)

Preferred Sources

Asaduddin Owaisi message to GenZ slaves wives are good men During rally against UCC in Bhopal असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z को दिया मैसेज - 'जो बीवी की गुलामी करता है वो...'

भोपाल में यूसीसी पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

Source : IANS

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के खिलाफ एक रैली के दौरान Gen Z युवाओं को एक बेहद अलग मैसेज दिया. उन्होंने कहा, ‘जो बीवी की गुलामी करता है, वही अच्छे मर्द होता है.’ 

ओवैसी के Gen Z से कई सवाल

उन्होंने रैली के दौरान Gen Z का आह्वान करते हुए पूछा कि तुम बदलाव लेकर आओगे या नहीं? इस पर युवाओं पर जोरों-शोर से प्रतिक्रिया देते हुए इंसाअल्लाह कहा. इसके बाद, ओवैसी ने पूछा, ‘तुम तुम्हारी अपनी तबियत पर कुरान ए सुन्नत को गालिब करोगे? तुम अपनी मस्जिदों का आबाद रखोगे? तुम अपने मां-बाप की खिदमत करोगे? तुम अपनी बहनों को उनका हिस्सा दोगे?’ इन सभी सवालों पर Gen Z युवाओं ने इंसाअल्लाह कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

इसके बाद ओवैसी ने पूछा कि क्या तुम अपनी बीवी की गुलामी करोगे? इस पर भी भीड़ ने हामी भरी. उन्होंने कहा कि कोई परवाह नहीं. इसमें कोई डरने की बात नहीं है. वो ही अच्छा मर्द है, जो बीवी की गुलामी करता है. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं खड़ा हूं तुम्हारे सामने. मेरी दाढ़ी धूप में सफेद नहीं हुई है, मेरे घर में हुई है.’ 

Bhopal, Madhya Pradesh: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "In Madhya Pradesh, Uttarakhand, Gujarat and Assam, the UCC law enacted by the BJP was created solely to target Indian Muslims. This UCC law was not created for equality. It was created so that laws such as the Hindu… pic.twitter.com/HVpXEa62xb

— IANS (@ians_india) September 16, 2026

UCC पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

वहीं, IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (15 सितंबर, 2026) को UCC पर भोपाल में आयोजित रैली में कहा, ‘मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से लागू किया गया समान नागरिक संहिता (UCC) सिर्फ इसलिए बनाया गया, ताकि भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया जाए. यह UCC कानून समानता के लिए नहीं बनाया गया. इसे इसलिए बनाया गया है, ताकि हिंदू मैरिज एक्ट और हिंदू डिवोर्स एक्ट जैसे कानून गैर-हिंदू समुदायों पर भी लागू किए जा सके.’ 

यह भी पढ़ेंः मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत का रिएक्शन, कहा- ‘दुनियाभर के मुसलमान...’

About the author विजय कुमार बिट्ठल

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More

Published at : 16 Sep 2026 04:45 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola