गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटने के कगार पर है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नई हलचल देखने को मिली है। आकांक्षा के बाद अब गौरव ने भी अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर सारी तस्वीरें हटा दी हैं।
अकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया
- Published: 14 Sep 2026, 02:16 PM IST
- Last Updated: 14 Sep 2026, 02:16 PM IST
Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने टूटते रिश्तो को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों के अलग होने की खबरों के बीच हाल ही में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया था। इसी बीच अब गौरव खन्ना ने भी पत्नी आकांक्षा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर उनके साथ सभी तस्वीरें हटा दी हैं।
गौरव और आकांक्षा के बीच छिड़ी ये सोशल मीडिया हलचल ने फैंस को झटका दे दिया है। फैंस का मानना है कि अब दोनों के बीच सुलह की गुंजाइश नहीं है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
गौरव खन्ना ने आकांक्षा को किया अनफॉलो, हटाई फोटोज
हाल ही में आकांक्षा ने गौरन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था जिसके बाद गौरव ने भी यही कदम उठाया है। हालांकि गौरव के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पत्नी आकांक्षा के साथ कुछ तस्वीरें अब भी मौजूद हैं।
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना प्रोफाइल
आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम अकाउंट में हुए बदलाव को फैंस ने तुरंत नोटिस किया। गौरव के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरें और रील्स अब उनके प्रोफाइल पर नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही आकांक्षा ने गौरव को फॉलो करना भी बंद कर दिया है।
'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया था गौरव से शादी तोड़ने का ऐलान
आकांक्षा और गौरव की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। दोनों की शादी को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी। लेकिन कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आती रही हैं।
आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों अलग होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद गौरव भी शो के तीसरे सप्ताह में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। शो में गौरव ने कहा था कि अंकिता की ओर से अलगाव की बात सार्वजनिक किए जाने की खबर ने दोनों परिवारों को भी चौंका दिया था।
10 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर पर आकांक्षा ने क्या कहा?
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने नाम से जुड़ी कथित 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया। तो आकांक्षा ने कहा- "अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।"
मां नहीं बनना चाहती थीं आकांक्षा
आकांक्षा और गौरव के रिश्ते में मतभेद की एक वजह दोनों की भविष्य को लेकर अलग सोच भी बताई जाती है। आकांक्षा ने पहले कहा था कि उन्हें मां बनने को लेकर वैसी भावनाएं महसूस नहीं होतीं, जबकि गौरव की बच्चों और परिवार को लेकर अलग अपेक्षाएं थीं।