Garba Events Muslim Avoid Appeals: गरबा आयोजनों से दूरी रखें मुस्लिम युवा, AIMTC की उलमा-काज़ियों से भी अपील

Published on 6 अक्टू॰ 2026

Garba Events Muslim Entry AvoidGarba Events Muslim Entry Avoid: नवरात्रि (Navaratri) और गरबा आयोजनों (Garba) में मुस्लिमों की एंट्री (Muslims Entry) पर मचे बवाल के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी (AIMFC) ने अपील जारी की है।

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने मुस्लिम समुदाय, खासकर युवाओं से आगामी गरबा और नवरात्रि आयोजनों में शामिल होने से परहेज करने की अपील की है।

कमेटी का कहना है कि इस अपील का उद्देश्य किसी धर्म (Religious), धार्मिक आयोजन या समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि सामाजिक शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है।

मुस्लिमों की एंट्री पर आपत्तियों के बाद सामने आई AIMTC

कमेटी ने अपने बयान में कहा कि वह सभी धर्मों की आस्था, धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करती है। हाल के दिनों में गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी को लेकर विभिन्न स्तरों पर आपत्तियां सामने आई हैं। 

कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से भी मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लोगों की गरबा आयोजनों में मौजूदगी को लेकर बयान दिए गए हैं।

देखें लेटर...

Garba events Muslim avoid appeals

ऐसे गरबा आयोजनों से बचें, जहां विवाद की आशंका हो

कमेटी के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में किसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवाद बढ़ाने के बजाय संयम और समझदारी का परिचय देना बेहतर है। 

मुस्लिम युवाओं से कहा गया है कि वे खास तौर पर ऐसे गरबा आयोजनों में जाने से बचें, जहां उनकी मौजूदगी को लेकर विवाद या तनाव पैदा होने की आशंका हो।

यह भी पढ़ें: MP Working Women Hostel: मध्यप्रदेश के हर संभाग में वर्किंग विमेन्स के लिए बनेगा एक हॉस्टल, CM मोहन यादव ने यूथ कॉन्क्लेव में किया ऐलान

धार्मिक या सामाजिक विवाद जैसे कदम उठाने से बचें

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने उलमा, शहरों के काज़ियों, मुफ्तियों, शायरों और धार्मिक विद्वानों से भी अपील की है कि वे सामाजिक और धार्मिक मंचों के माध्यम से युवाओं को समझाएं। 

कमेटी ने कहा कि समाज के लोगों को ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिनसे किसी भी प्रकार का धार्मिक या सामाजिक विवाद पैदा हो सकता है।

सामाजिक सौहार्द और सम्मान बनाए रखना अहम उद्देश्य

कमेटी ने स्पष्ट किया कि उसका मकसद किसी धार्मिक आयोजन से दूरी पैदा करना या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। संगठन के मुताबिक, देश में भाईचारा, शांति, सामाजिक सौहार्द और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: MP New University College: मध्यप्रदेश में खुलेंगी 12 स्किल यूनिवर्सिटी और 12 मेडिकल कॉलेज, सीएम मोहन यादव ने यूथ कॉन्क्लेव में किया ऐलान