Ganpati Utsav 2026: हर आरती के बाद मीठा प्रसाद बांटने की जगह इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। इन चटपटे और हल्के प्रसाद आइडियाज को बच्चों से लेकर बड़ों तक आसानी से पसंद किया जा सकता है।
बप्पा के भोग में ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट प्रसाद(AI generated)
- Published: 21 Sep 2026, 09:35 AM IST
- Last Updated: 21 Sep 2026, 11:09 AM IST
Ganpati Prasad Ideas: गणपति उत्सव में मोदक और मिठाइयां भोग की खास पहचान हैं, लेकिन अगर इस बार प्रसाद में कुछ अलग परोसना चाहते हैं तो नमकीन विकल्प भी आजमा सकते हैं। उबले चने से लेकर मिनी समोसे और ढोकले तक, ऐसे कई विकल्प हैं जिन्हें कम मात्रा में तैयार करके आसानी से प्रसाद के रूप में परोसा जा सकता है। चटपटे और हल्के ये 5 स्वादिष्ट प्रसाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आते है।
1. नारियल-धनिया वाले चने
उबले हुए काले या सफेद चनों में ताजा नारियल, हरा धनिया और हल्का जीरा या राई का तड़का मिलाकर स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है। यह पेट भरने वाला और आसानी से सर्व होने वाला विकल्प है।

2. मिनी समोसे
अगर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे हाथ में लेकर आसानी से खाया जा सके, तो छोटे आकार के समोसे बना सकते हैं। आलू-मटर की हल्की मसालेदार फिलिंग वाले मिनी समोसे प्रसाद के तौर पर परोसे जा सकते हैं।

3. नींबू चावल
मीठे प्रसाद से हटकर इस बार नींबू चावल भी ट्राई कर सकते हैं। नींबू, करी पत्ता और मूंगफली के हल्के तड़के वाला चावल स्वादिष्ट होने के साथ बड़ी संख्या में लोगों के लिए आसानी से तैयार किया जा सकता है।

4. मिनी ढोकला
सॉफ्ट और हल्के ढोकले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्रसाद के तौर पर परोसा जा सकता है। ऊपर से हरा धनिया या नारियल डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

5. मसाला नमकीन कप
अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो छोटे कप में नमकीन का फेस्टिव मिक्स परोस सकते हैं। इसमें सेव, भुना चना, मूंगफली और पोहा मिलाकर एक क्रंची स्नैक तैयार किया जा सकता है।

प्रसाद में लाएं थोड़ा सा बदलाव
गणपति उत्सव में प्रसाद का मतलब हमेशा सिर्फ मिठाई होना जरूरी नहीं है। अपनी पारिवारिक परंपराओं और पूजा के नियमों को ध्यान में रखते हुए आप इस बार छोटे पोर्शन में कुछ नमकीन और आसान चीजें भी परोस सकते हैं। इससे प्रसाद की थाली में स्वाद के साथ थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रोज एक ही तरीके से बनी सब्जी से हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं भिंडी दो प्याजा