Lord Ganesh DIY Idol: गणेश चतुर्थी इस साल 14 सितंबर को मनाी जाएगी. इस वर्ष आप घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणपति जी की मूर्ति बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ही सामग्रियों की आवश्यकता होगी. चलिए जानते हैं गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या लगेगा.
Published byNamrata Mohanty
Lord Ganesh DIY Idol: गणेश चतुर्थी इस साल 14 सितंबर को मनाी जाएगी. इस वर्ष आप घर पर मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणपति जी की मूर्ति बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ ही सामग्रियों की आवश्यकता होगी. चलिए जानते हैं गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए क्या-क्या लगेगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/13/ganesh-chaturthi-2026-2026-09-13-11-29-24.jpg)
Ganesh Chaturthi 2026 Photograph: (ai generated)
Lord Ganesh DIY Idol: गणेश चतुर्थी पर लोग घर पर गणेश जी को स्थापित करते हैं. बप्पा की स्थापना के लिए लोग बाजार से मूर्तियां खरीदकर लाते हैं. मगर बाजार में मिलने वाली मूर्तियां ज्यादातर पीओपी से बनाई जाती है. ये पर्यावरण के लिए बहुत नुकसानदायक होती है. ऐसी मिट्टी कभी पिघलती नहीं है और पानी को भी खराब करती है. इसलिए, मूर्ति हमेशा चिकनी मिट्टी की खरीदनी चाहिए ताकि विसर्जन के बाद ऐसी मूर्तियां पानी में पिघल जाएं. आप इस साल गणपति जी की मूर्ति बाहर से खरीदने के बजाय घर पर ही इको-फ्रेंडली तरीके से बना सकते हैं. इसके लिए आपको चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल करना होगा. ये इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाने का एक बेहतरीन विकल्प है. पर्यावरण के लिहाज से भी ये मूर्ति ज्यादा बेहतर है. आइए जानते हैं मूर्ति बनाने का सही तरीका.
गणेश मूर्ति बनाने के लिए सामग्री
- चिकनी मिट्टी
- पानी
- रंग
- सजावट के लिए गोटा-माला आदि जैसी चीजें
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं बप्पा का सुंदर पंडाल, ट्राई करें ये आसान डेकोरेशन आइडियाज
ऐसे बनाएं घर पर इको-फ्रेंडली मूर्ति
सबसे पहले मिट्टी तैयार करें
मूर्ति बनाने के लिए आपको सबसे पहले चिकनी मिट्टी में थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह गूंछ लें. जब मिट्टी नरम हो जाएं और आसानी से आकार लेने लायक बन जाए तो मूर्ति बनाना शुरू करें.
गणेश जी की मूर्ति के लिए सबसे पहले बेस बनाएं
बेस बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्लेट पर मिट्टी की मोटी सी परत लगातर बेस तैयार करना है. अब इसके ऊपर थोड़ी छोटी गोल परत बनाएं. एक छोटी गिलासिया में मिट्टी भरकर बीच में एक छोटा उभार बनाकर गणपति जी के शरीर का आकार दें. इसके अलावा, सूप वाली चम्मच की मदद से पैरों की शेप आसाानी से बना सकते हैं.
हाथ, चेहरा और सूंड ऐसे बनाएं
मिट्टी की पतली पट्टी से बप्पा के वस्त्र और गोल-लंबी सी माला बनाएं. इसके बाद हाथों को आकार देकर पानी की मदद से दोनों तरफ से जोड़ लें. चेहरे के लिए छोटा मिट्टी का गोला बनाएं. अब अंगूठें से हल्का दबाव देकर आंखों की जगह पर इन्हें बनााएं. नाक के स्थान पर मिट्टी से सूंड बनाकर लगाएं और उस पर हल्की-हल्की लकीरें भी बनाएं. इसके बाद कान बनाएं और आखिर में बप्पा की पगड़ी तैयार करें.
मुकूट बनाने के लिए क्या करें?
बप्पा की मूर्ति में उनका मुकूट बनाना ही सबसे मुश्किल होता है क्योंकि इसमें बारिकी का ध्यान रखना पड़ता है. सबसे पहले मिट्टी से बप्पा के सिर पर मुकूट बनाएं. इसके बाद एक टूथपिक की मदद से उसकी डिटेलिंग कर सकते हैं. ये काम थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन धैर्यता से करने पर डिजाइन काफी निखर कर आता है. धोती, उंगलियों और गहनों जैसी छोटी-छोटी डिटेलिंग करने के लिए आपको आइसक्रीम स्टीक का इस्तेमाल करना चाहिए.
मूर्ति को फाइनल टच ऐसे दें
मूर्ति की सजावट करने से उसकी फिनिशिंग का काम होता है. अगर आप मूर्ति में रंग भरना चाहते हैं तो ऐसे रंगों का चुनाव करें, जो ईको-फ्रेंडली हों. आप मूर्ति पर माला भी बना सकते हैं. माला को डिजाइन देने के लिए आप साबु दान का प्रयोग कर सकते हैं. साबु दाने की गोलियों से मूर्ति की सजावट करके उसे भी रंग दे सकते हैं.
जरूरी टिप
मूर्ति बनाने के तुरंत बाद ही उसमे रंग नहीं भरने हैं. गिली मिट्टी के चलते रंग फैल सकता है. इसलिए, आपको मूर्ति को 1 दिन तक सूखने देना चाहिए. इसके बाद जब मूर्ति पूरी तरह सूख जाए तो वॉटर कलर्स से रंग भरे. आंखों को रंगे, माथे पर रंग से तिलक लगाएं और बाकी हिस्सों को भी कलर करें. साबु दाने से बनाई मोती माला में भी रंग भरे. अपने हाथों से बनाई गई मूर्ति से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाने का अनुभव और भी खास होता है. आप इस मूर्ति को आसानी से पानी में भी विसर्जित कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट