Ganesh Chaturthi 2026: ये हैं गणपति बप्पा से जुड़े बॉलीवुड के टॉप 10 सॉन्ग, भक्ति से लेकर विसर्जन तक हर गाने में है जोश

Published on 14 सित॰ 2026

Ganesh Chaturthi Special: हर साल जब भी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार आता है तो चारों तरफ गणपति बप्पा की भक्ति, ढोल-ताशे और गानों की गूंज सुनाई देने लगती है. बॉलीवुड के गानों में भी इस तरह का माहौल देखने के लिए मिलता है. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जो बप्पा की भक्ति में डुबो देते हैं, तो कुछ विसर्जन के जोश को और बढ़ा देते हैं. इसमें 'देवा श्री गणेशा' से लेकर 'मोरया रे' और 'शेंदूर लाल चढ़ायो' तक, गाने हैं.  ये सभी गाने अब गणेश उत्सव का हिस्सा बन चुके हैं. आज गणेश चतुर्थी के खास मौके पर जानते हैं बॉलीवुड के उन 10 गानों के बारे में, जिन्हें बप्पा के भक्त सबसे ज्यादा पंसद करते हैं. 

1.देवा श्री गणेशा (Deva Shree Ganesha)

ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' का 'देवा श्री गणेशा' गणेश उत्सव से जुड़ा सबसे शानदार गाना माना जाता है. इसमें अजय गोगावले की दमदार आवाज सुनने को मिलती है. आरती के साथ डांस का माहौल बनाना हो तो यह ट्रैक आज भी भक्तों और युवाओं की पसंद बना हुआ है.

2.श्री गणेशाय धीमहि (Shree Ganeshay Dheemahi)

फिल्म 'विरुद्ध' का 'श्री गणेशाय धीमहि' गाना गणेश भक्ति के शांत भाव दिखाता है. इस बेहतरीन गाने को शंकर महादेवन ने गया है, जिसे सुनकर माहौल में एक अलग सुकून महसूस होता है. अगर आप तेज डांस के बजाय घर पर पूजा, आरती और ध्यान जैसा माहौल बनाना चाहते हो तो यह गाना एक बेहतरीन ऑप्शन है.  ध्यान जैसा माहौल बनाना हो, तो यह गीत बेहद खास लगता है.

3.मौर्या रे (Mourya Re)

 'डॉन' का 'मौर्या रे' एक ऐसा गाना है, जिसे हर गणपति बप्पा के भक्त सुना होगा. इसे भी गणपति विसर्जन के सबसे पसंदीदा बॉलीवुड गानों में गिना जाता है.  इसमें भी जाने-माने सिगर शंकर महादेवन ने आवाज दी. जबकि शाहरुख खान का इस गाने पर परफॉर्मेंस देखने वाला होता है. बप्पा की विदाई के समय यह गाना खुशी के साथ इमोशन का माहौल पैदा करता है. 

4.साड्डा दिल वी तू  (Sadda Dil Vi Tu) 

'एबीसीडी' के 'साड्डा दिल वी तू' गाने गणपति उत्सव का जोश साफ देखने को मिलता है, इसमें भक्ति और मॉडर्न डांस का शानदार मेल दिखाया  है. इस गाने की हार्ड कौर आवाज और हिप-हॉप का मिक्स इसे युवाओं के बीच खास बनाते हैं. हर साल पंडालों में डांस परफॉर्मेंस के दौरान यह गाना खूब बजाया जाता है. 

5.गजानना (Gajanana)

रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' का 'गजानना' गाना भी काफी पॉपुलर है. इस गाने के जरिए भगवान गणेश की भव्यता और शक्ति को महसूस करने का मौका मिलता है. सुखविंदर सिंह की जानदार आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे. ऐसे में अगर आपको गणेश उत्सव में जब माहौल को जोशीला और भव्य बनाना हो, तो आप इस गाने को चुन सकते हैं. 

6.सुनो गणपति बप्पा मोरया (Suno Ganpati Bappa Morya)

फिल्म 'जुड़वा 2' का 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' गाना भी भगवान गणेश भक्ति को पेश करता है. इस गाने में वरुण धवन बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई देते हैं. इसकी मस्ती भरी धुन गणेश उत्सव के जश्न में एक अलग रंग जोड़ती है और युवाओं को खूब पसंद आती है.

7.हे गणराया (Hey Ganaraya)

'एबीसीडी 2' का 'हे गणराया' गाना भगवान गणेश की स्तुति को शास्त्रीय संगीत और मॉडर्न धुन के साथ पेश करता है. जिसमें दिव्य कुमार ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है. उनकी आवाज की गहराई और एनर्जी साफ सुनाई आती है. इसकी धुन में भक्ति के साथ डांस का असर भी है. 

8.देवा हो देवा (Deva Ho Deva) 

'हम से बढ़कर कौन' का 'देवा हो देवा' बॉलीवुड के पुराने और एवरग्रीन गणपति सॉन्ग में गिना जाता है. जिसे मोहम्मद रफी, शैलेंद्र सिंह और आशा भोसले ने गाया था. 80 के दशक का यह गीत आज भी गणेश पंडालों में बजता है. 

9.गणपति अपने गांव चले (Ganpati Apne Gaon Chale)

'अग्निपथ' का 'गणपति अपने गांव चले' गणपति विसर्जन से जुड़ा बहुत ही पॉपुलर गाना माना जाता है. अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए गए इस सॉन्ग में पुराने दौर के गणेश उत्सव की झलक दिखती है. इसे भी बप्पा की विदाई के समय भक्त बजाते हुए नजर आते हैं. 

10.शेन्दूर लाल चढ़ायो (Shendur Lal Chadhayo)

इस लिस्ट का भगवान गणेश से जुड़ा 10वां गाना 'वास्तव' से है, जिसका नाम है,'शेन्दूर लाल चढ़ायो'. ये गाना फिल्म के क्लाइमेक्स में सुनाई देता है. रवींद्र साठे की आवाज में यह प्रस्तुति बेहद असरदार लगती है. इसे फिल्म में संजय दत्त पर फिल्माया गया था, जिसे सुनना भगवान गणेश के भक्त पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: सलमान खान से ऋतिक रोशन तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स के घर होता है बप्पा का ग्रैंड वेलकम