Gandhari Teaser : तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गांधारी का धांसू टीजर रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Published on 25 अग॰ 2026

नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू (B-Town actress Taapsee Pannu) का नाम बीते समय से ओटीटी फिल्म गांधारी (Gandhari) को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से गांधारी का एलान किया गया था और अब इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें तापसी कलयुग में गांधारी बनती दिख रही हैं।

पढ़ें :- Bollywood Controversy: कंगना रनौत ने किसे कहा ‘सस्ती कॉपी’? सोशल मीडिया पर जमकर निकाली भड़ास

लेकिन इस बार वजह कोई और है और मामला संवेदनशील है। इस आधार पर आइए जानते हैं कि गांधारी का टीजर कैसा है। साथ ही जानते हैं कि तापसी की इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देखा जाएगा?

सामने आया गांधारी का टीजर

तापसी पन्नू स्टारर गांधारी का टीजर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया की तरफ से एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इस टीजर वीडियो में फिल्म की कहानी का पूरा प्लाट समझ आ रहा है। गांधारी के टीजर में दिखाया गया है कि एक इलाके में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसकी एक छोटी बच्ची है, जो अचानक रेलवे स्टेशन से गायब हो जाती है। बेटी को तलाश में उस महिला को चोट लग जाती है और वह अपनी आंखों की रोशनी खो देती है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर पता चलता है कि उस सूबे में उस महिला की बच्ची के अलावा अन्य बच्चों को भी एक गैंग अगवा कर रहा है, जो काली शक्तियों के दम पर बच्चों की बली देता है।

Ek maa, ek beti aur behroopiyo ka sheher 🎭 Gandhari is coming to unmask everyone. pic.twitter.com/fBW575nqZA

पढ़ें :- तापसी पन्नू ने 60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स, इनका वर्कआउट देख रह जाएंगे हैरान

— Netflix India (@NetflixIndia) August 25, 2026

बाकी की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म गांधारी को देखना पड़ेगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। गांधारी में तापसी पन्नू के अलावा अभिनेता इश्वक सिंह, जतिन सरना, मीता वरिष्ठ, स्वास्तिका मुखर्जी और छाया कदम जैसे कलाकार नजर आएंगे।

गांधारी को लेकर छिड़ा विवाद

फिल्म गांधारी की कहानी को लेखिका कनिका ढिल्लों ने लिखा है और इसके निर्देशन की कमान डायरेक्टर देवाशीष मखीजा के हाथों में है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लेखिका कल्याण बांदी ने गांधारी की राइटर कनिका ने मूवी की कहानी को चुराने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- सांसद रवि किशन ने सलमान खान को लेकर दिया बड़ा बयान, दोनों ने फिल्म तेरे नाम में किया था एक साथ काम