Free LPG Cylinder: प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर के लिए बस में Free सफर की सेवा, इस दिन से होगी लागू

Published on 24 अग॰ 2026

Free LPG Cylinder Bus Travel: गरीब परिवार के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए साल में तीन फ्री सिलेंडर की घोषणा कर दी है। 

इसके अलावा सरकार महिलाओं ओर ट्रांसजेडर के लिए फ्री बस सेवा देने का ऐलान किया है। ये कब से लागू होगा जानते हैं। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि ढ़ाई लाख से कम आय वाले परिवारों को हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आपको बता दें सरकार के इन फैसलों को राज्य में महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। 

चेन्नई के परंदूर में बनेगा नया एयरपोर्ट

चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी विजय ने सरकार का रुख साफ कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थान की तलाश कर रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से परिवार प्रभावित न हों. उन्होंने कहा कि परंदूर एयरपोर्ट का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था और वह प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मुख्य मंत्री ने घोषणा की, कि सरकार ने नए एयरपोर्ट के लिए कुछ वैकल्पिक जगहों की पहचान की है। जिसके अनुसार परंदूर में एयरपोर्ट बनाने के अपेक्षा चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-5 बनाया जाएगा।

 किसान देश की रीढ़ हैं

मुख्यमंत्री ने कहा किसान देश की रीढ़ हैं। विकास के नाम पर उनके हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गरीब परिवारों के लिए मुफ्त सिलेंडर और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान हुआ है, वहीं परंदूर एयरपोर्ट को लेकर सरकार ने स्थानीय लोगों के पक्ष में अपना रुख दोहराया है।

इन दोनों फैसलों पर सरकार की ओर से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। हालांकि इसके लिए राज्य के खजाने से हर साल करीब 4 हजार करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। 

अकाउंट में आएगा पैसा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (tamilnadu cm-vijay) के अनुसार लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट (Bank Account) में जमा की जाएगी. हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। 

महिलाओं को फ्री बस सेवा भी मिलेगी

सीएम विजय (Tamilnadu cm-vijay) ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मात्रा सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को 'वेट्री पयाना थिट्टम' के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा उन्होंने की है। 

इस दिन से शुरू होगी योजना 

आपको बता दें तमिलनाडू सरकार ने तीन फ्री सिलेंडर वाली योजना का नाम 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' ('Annapurnani Super Six') दिया है। ये योजना को 2 अक्टूबर पोंगल 2027 से शुरू कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें:   

लेखक