9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई।
पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है।
इससे पहले वेंकटरमन की शिकायत पर 3 स्थानीय क्रिकेटरों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब उन्हीं में शामिल जयसुंदरम कार्तिकेयन की शिकायत पर कोच के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।
रणजी प्लेयर्स पर मारपीट के आरोप लगाए थे
वेंकटरमन ने सेदारापेट पुलिस को दी शिकायत में तीन रणजी प्लेयर्स पर हमले का आरोप लगाया था। उनके नाम जयसुंदरम कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन थे। तीनों पुदुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं।

वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
हमले में घायल वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सिर में चोट लगी थी और कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। CAP के पूर्व संयुक्त सचिव वेंकटरमन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में चयन नहीं होने को वजह बताया था।
कार्तिकेयन ने भी कोच के खिलाफ शिकायत दी थी
पुलिस ने खिलाड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी, लेकिन कार्तिकेयन ने घटना वाले दिन कोच के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुडुचेरी के लिए सभी फॉर्मेट में छह मैच खेल चुके 32 साल के कार्तिकेयन ने आरोप लगाया कि CAP के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के दौरान वेंकटरमन ने विवाद बढ़ाया।
कार्तिकेयन के वकील एम. सबरी सेल्वम ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “वेंकटरमन ने उन्हें गालियां दीं और बल्ला उठाकर उन पर हमला किया। हमने जानबूझकर कोई हमला नहीं किया था। खिलाड़ियों को चोट लगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया।”
वकील ने कहा, “हमने हमले वाले दिन ही सेदारापेट SHO और एसपी (नॉर्थ) को शिकायत दी थी। पुलिस ने केवल उस शिकायत पर कार्रवाई की, जो वेंकट्रामन ने बाद में दी थी।”
कोर्ट के आदेश के बाद पिछले हफ्ते FIR
पुलिस की ओर से कई महीनों तक कार्रवाई नहीं होने के बाद कार्तिकेयन ने पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV के सामने याचिका दायर की।
वकील ने बताया, ‘कोर्ट का निर्देश पिछले महीने सुनाया गया था और सेदारापेट पुलिस ने पिछले हफ्ते वेंकट्रामन के खिलाफ FIR दर्ज की। हमने BCCI और CAP में भी औपचारिक शिकायत दी है। इसमें जांच और वेंकटरमन को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई है।’
अप्रैल 2026 में खिलाड़ी निलंबित हुए थे
अप्रैल 2026 में CAP ने तीनों क्रिकेटरों को सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था। CAP ने इसकी वजह CAP के अंडर-19 कोच वेंकटरामन पर हमले से जुड़ा हत्या की कोशिश और हमले के आरोपों वाला गंभीर आपराधिक मामला बताया था।
वेंकटरामन 2019 से 2022 तक CAP के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने पुडुचेरी प्रीमियर लीग की एक फ्रेंचाइजी के कोच के तौर पर भी काम किया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने पुडुचेरी की रणजी ट्रॉफी टीम के पिछले दो मैचों की जिम्मेदारी संभाली थी।
------------------------------------------
खिलाड़ी कोच विवाद की यह खबर भी पढ़िए…
पुडुचेरी अंडर-19 कोच की पिटाई, सिर में 20 टांके, कंधा फ्रैक्चर; टीम से ड्रॉप 3 प्लयेर्स ने हमला किया

पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन (CAP) विवादों में घिर गया है। सोमवार को एसोसिएशन के अंडर-19 टीम के हेड कोच एस वेंकटारमन पर तीन लोकल खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की टीम से ड्रॉप किए जाने से नाराज थे। पढ़ें पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
नेपाल ने संदीप लामिछाने को वनडे कप्तान बनाया: उन पर रेप के आरोप थे, बरी भी हुए; रोहित पौडेल की जगह लेंगे

- कॉपी लिंक
शेयर
2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज: ICC पर अपमान का आरोप; 3 स्टेज में होगा टूर्नामेंट, 14 टीमें खेलेंगी

- कॉपी लिंक
शेयर
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 6 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट: मेंस में हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और तंजीद हसन; विमेंस में नैट सिवर-ब्रंट दावेदार

- कॉपी लिंक
शेयर