श्योपुर जिले के ढेगदा स्थित 'माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर' में पदस्थ शिक्षकों पर छात्राओं से उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के विरोध में सोमवार को आदिवासी समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे-552 पर कलेक्ट्रेट गेट के सामने साढ़े तीन
.
पुलिस प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद शाम 5:30 बजे जाम खोला गया। देर शाम कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

क्लास में अश्लील बातें, लाइब्रेरी में गलत तरीके से छूने का आरोप
पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पंकज मथुरिया और अतिथि शिक्षक कल्याण सिंह जाटव क्लास में उनके साथ अश्लील बातें करते थे। इसके अलावा उन्हें लाइब्रेरी में अकेला बुलाकर गलत नीयत से छूते थे।
छात्राओं ने इसकी शिकायत पहले स्कूल की अधीक्षिका और प्राचार्य से की थी, लेकिन उन्होंने मामले को दबा दिया। इसके बाद 17 से 19 अगस्त के बीच परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर, एसपी और महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
कार्रवाई न होने पर भड़का आक्रोश, हाईवे किया जाम
लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज न किए जाने से नाराज होकर आदिवासी समाज के लोग सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट के सामने नेशनल हाईवे-552 पर चक्काजाम किए जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

एसडीएम और एसडीओपी की समझाइश पर खुला जाम
मौके पर पहुंचे एसडीएम बी.एस. श्रीवास्तव और एसडीओपी राजीव गुप्ता ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को थाने जाकर संबंधित फरियादी के साथ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम 5:30 बजे समाज के लोगों ने जाम खत्म किया और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
जांच के बाद एक शिक्षक सस्पेंड, दूसरे को नोटिस
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक वर्ग-2 पंकज मथुरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि अतिथि शिक्षक कल्याण सिंह जाटव को 3 दिन में सेवा समाप्ति का कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
देर शाम कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर
प्रशासनिक आश्वासन के बाद देर शाम कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी निलंबित शिक्षक पंकज मथुरिया के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

यह खबर भी पढ़ें…
शिक्षक सस्पेंड, छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप:श्योपुर में प्राचार्य, वार्डन और गेस्ट टीचर को नोटिस जारी
श्योपुर के ढेंगदा में बने माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में छात्राओं से अश्लील हरकते करने के मामले में प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की है। कलेक्टर शीला दाहिमा ने एक शिक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है, जबकि अतिथि शिक्षक की सेवा खत्म करने का नोटिस दिया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने पर प्राचार्य और हॉस्टल अधीक्षिका से भी जवाब मांगा गया है। पढ़ें पूरी खबर